फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Protests erupt on Darbhanga-Madhubani NH-27 over murder allegations

Bihar: दरभंगा-मधुबनी NH-27 पर हत्या के आरोप में बवाल, शव रखकर परिजनों ने किया हाईवे जाम

Wed, 24 Dec 2025 08:52 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 24 Dec 2025 08:52 PM IST
सार

Bihar: दरभंगा-मधुबनी NH-27 पर रसोइए रामसेवक राम की संदिग्ध मौत के विरोध में परिजनों ने शव रखकर घंटों हाईवे जाम किया। इस मामले में VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने सरकार पर हमला बोला। 

विज्ञापन
Bihar: Protests erupt on Darbhanga-Madhubani NH-27 over murder allegations
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार दोपहर दरभंगा-मधुबनी NH-27 के बसेला चौक के पास माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब रामसेवक राम की संदिग्ध मौत के विरोध में उनके परिजनों ने शव सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। जाम करीब तीन से चार घंटे तक चला, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

इस दौरान VIP प्रमुख मुकेश सहनी का काफिला भी जाम में फंस गया। उन्होंने तुरंत दरभंगा एसएसपी को सूचित किया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। मुकेश सहनी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद बीमार हैं और इसी तरह बिहार का सिस्टम भी पूरी तरह कोलेप्स हो गया है।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, रामसेवक राम वैशाली जिले के एक लाइन होटल में रसोइए के रूप में काम करते थे। आरोप है कि होटल मालिक ने उन्हें काम के दौरान मार डाला। होटल मालिक ने परिवार को फोन कर मौत की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: सुपौल में इंस्टाग्राम की दोस्ती से जन्मा प्यार, दो युवतियों ने मंदिर में की शादी; आपस में थामा हाथ

दरभंगा से पाँच लोग होटल पहुँचे, लेकिन उन्हें बताया गया कि पोस्टमार्टम पहले ही कराया जा चुका है। जब परिवार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कागज़ात मांगे, तो होटल पक्ष कोई दस्तावेज़ उपलब्ध नहीं करा सका और शव लेकर तुरंत लौटने का दबाव बनाया। दरभंगा लौटकर परिवार ने स्थानीय पुलिस से सहायता मांगी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई न होने पर आक्रोशित लोगों ने NH-27 को जाम कर दिया।

इस दौरान मुकेश सहनी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह विफल हो गई है और लोगों को न्याय का भरोसा नहीं रहा। स्थानीय निवासी विनोद कुमार ने होटल मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। करीब दो घंटे की बातचीत के बाद प्रशासन ने निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed