{"_id":"66d817b2e7e78423b206f123","slug":"bihar-news-young-man-shot-dead-in-darbhanga-body-thrown-on-roadside-not-identified-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: दरभंगा में गोली मारकर युवक की हत्या, शव को सड़क किनारे फेंका; नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: दरभंगा में गोली मारकर युवक की हत्या, शव को सड़क किनारे फेंका; नहीं हुई शिनाख्त
Wed, 04 Sep 2024 01:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 04 Sep 2024 01:48 PM IST
सार
Darbhanga News: सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल की जांच की गई। जहां एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। उसकी गोली मारकर किसी ने हत्या कर दी है। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के रामपुरा गांव के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्यारों ने युवक की कनपटी में सटाकर गोली मार दी। हालांकि मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर सिंहवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति ने रामपुरा-रामबाग जाने वाली एनएच-57 सड़क पर नीले रंग की टीशर्ट और पैंट पहने व्यक्ति का शव पड़ा देखा। उसके बाद इलाके में सनसनी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। वहीं, सिंहवाड़ा थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करवाने की कोशिश में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास करने में लगी है। जबकि स्थानीय लोग दिनदहाड़े इस इलाके में गोली मारकर हत्या किए जाने से परेशान हैं।
विज्ञापन
सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल की जांच की गई। जहां एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। उसकी गोली मारकर किसी ने हत्या कर दी है। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल दरभंगा मुजफ्फरपुर का बॉर्डर इलाका है। शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है।
विज्ञापन