{"_id":"671a6c3963f8a4d7480d6e1e","slug":"bihar-news-two-innocent-children-of-same-village-died-due-to-drowning-in-pit-accident-happened-while-playing-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गड्ढे में डूबने से एक ही गांव के दो मासूम बच्चों की मौत, खेलते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गड्ढे में डूबने से एक ही गांव के दो मासूम बच्चों की मौत, खेलते समय हुआ हादसा
Thu, 24 Oct 2024 09:18 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 24 Oct 2024 09:18 PM IST
सार
बिहार के समस्तीपुर में गड्ढे में डूबने से एक ही गांव के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना शिवाजीनगर प्रखंड की है।
विज्ञापन
मृतक बच्चों के परिजन और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिले में शिवाजीनगर प्रखंड के रोसड़ा थाने के जाखर धरमपुर पंचायत के कोलहटा गांव के बनारसी ढाला वार्ड-17 मोहल्ला में पोखर में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे गांव के रमाकांत मुखिया के पांच वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार और उनके भांजा बहेरी थाना निवासी राहुल मुखिया के पांच वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार बताया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
बताया गया कि गुरुवार दोपहर बांध पर दोनों बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों गड्ढे में लुढ़क गए, जिससे दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। लेकिन परिवार के लोगों को जानकारी नहीं मिल पाई। लोग इधर-उधर खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान लोगों ने शाम में दोनों का शव पानी में उतराता हुआ देखा। उसके बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
उधर, घटना की सूचना के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। दोनों मासूम बालक की मां बार-बार बेहोश हो रही थी। लोगों ने बताया कि बहेरी गांव निवासी राहुल मुखिया के पुत्र कृष्ण कुमार करीब एक साल से यहां रह रहा था। शिवाजीनगर सीओ वीणा भारती ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। राजस्व कर्मचारी रवि गुप्ता को घटना स्थल पर भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
रोसड़ा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस को भेजा गया है। शव को जब्त कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना को लेकर यूडी केस दर्ज किया जा रहा है।