फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Samastipur farmer murder case revealed, son's friend had plotted murder, one arrested

Bihar News: समस्तीपुर किसान हत्याकांड का खुलासा, बेटे के दोस्त ने ही रची थी हत्या की साजिश, एक गिरफ्तार

Sun, 13 Oct 2024 07:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 13 Oct 2024 07:47 PM IST
सार

Samastipur News: एएसपी संजय पांडे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर संदीप कुमार की गिरफ्तारी हुई। एक अन्य आरोपी पिस्तौल लेकर फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Samastipur farmer murder case revealed, son's friend had plotted murder, one arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थानाक्षेत्र में हुई किसान अरविंद चौधरी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि किसान के बेटे के दोस्त संदीप कुमार ने अपने एक साथी जितेंद्र कुमार के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया। हत्या की वजह ढाई लाख रुपये के लेन-देन से जुड़ा विवाद बताया गया है। पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जितेंद्र की तलाश में छापामारी जारी है।

विज्ञापन

 
हत्या के पीछे की कहानी
एएसपी संजय पांडे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर संदीप कुमार की गिरफ्तारी हुई। पूछताछ में संदीप ने स्वीकार किया कि उसने सत्यम (किसान अरविंद चौधरी के बेटे) से ढाई लाख रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर कराए थे, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। जब इस बात की जानकारी अरविंद चौधरी को हुई, तो उन्होंने संदीप को धमकी दी कि वे उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। इस धमकी से नाराज होकर संदीप ने अपने दोस्त जितेंद्र कुमार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन

 
साजिश के बाद की हत्या
जानकारी के मुताबिक, 11 अक्तूबर की सुबह किसान अरविंद चौधरी अपनी फसल (परवल) लेकर सब्जी मंडी मोतीपुर जा रहे थे। संदीप और जितेंद्र ने उनका पीछा किया और फतेहपुरवाला के पास पीछे से उनके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वारदात के समय के कपड़े बरामद
संदीप की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जितेंद्र के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने संदीप के पास से घटना के दौरान पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं, जिनका मिलान सीसीटीवी फुटेज से किया गया है। एएसपी ने बताया कि जितेंद्र के पास हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी है, जिसे लेकर वह फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed