{"_id":"6778fdbf1a874fe2a202c5ba","slug":"bihar-news-police-attacked-while-arresting-accused-in-darbhanga-two-sub-inspectors-and-a-constable-injured-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर जानलेवा हमला, दो सब इंस्पेक्टर सहित एक सिपाही गंभीर जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर जानलेवा हमला, दो सब इंस्पेक्टर सहित एक सिपाही गंभीर जख्मी
Sat, 04 Jan 2025 02:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:52 PM IST
सार
अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला हो गया। इस दौरान दो सब इंस्पेक्टर सहित एक सिपाही जख्मी हुआ है। हमलावरों ने आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर भगा दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग भी किया।
विज्ञापन
पुलिस पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाने की पुलिस पर स्थानीय लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। इसमें दो दारोगा सहित एक सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। हमले के दौरान सब इंस्पेक्टर आरके दूबे और अमित कुमार से सरकारी पिस्टल भी छीनने का प्रयास किया गया। हमले में घायल सिपाही नीतीश कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया जाता है, समस्तीपुर कोर्ट से जारी वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस को स्थानीय लोगों ने पहले बंधक बनाया और फिर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र कुमार को पुलिस गिरफ्त से छुड़ाकर भगा देने में कामयाब हो गए। इस हमले में घायल दोनों सब इंस्पेक्टर का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
घटना के संबंध में बताया जाता है, समस्तीपुर फैमिली कोर्ट से जितेंद्र कुमार के खिलाफ कुर्की जब्ती करने गई पुलिस ने जैसे अभियुक्त को देखा तो गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने थाने के पुलिसकर्मियों को चारो तरफ से घेर लिया और पत्थरबाजी करते हुए हमला दिया। इसमें दो सब इंस्पेक्टर सहित एक सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान हमलावरों ने पुलिस की गिरफ्त से आरोपी जितेंद्र कुमार को भगा दिया है। इसके बाद भारी मात्रा में पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षार्थ एक राउंड हवाई फायरिंग करने की बात मौके पर मौजूद सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, दोनों वारंटियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल सब इंस्पेक्टर आरके दूबे ने बताया कि समस्तीपुर कोर्ट से जारी वारंटी को गिरफ्तार करने लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अभंडा मोहल्ले में जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार करने गए थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते पत्थरबाजी करने लगे, जिसमें हम और दो सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
डीएसपी सदर ने क्या बताया
घटना के संबंध में डीएसपी सदर अमित कुमार ने बताया, लहेरियासराय थाने की पुलिस वारंटी को गिरफ्तार करने गई थी। इस दौरान पहले आरोपी के परिजनों ने मिलकर पुलिस पर हमला करते हुए आरोपी को भगा दिया और पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो सब इंसपेक्टर और एक सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस पर पथराव भी किया गया है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, दोनों वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ एक राउंड हवाई फायरिंग भी की है। इस मामले में पथराव करने वालों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है।