{"_id":"67790acee9c6ff464c044403","slug":"bihar-news-person-who-went-to-extinguish-fire-in-shop-samastipur-died-due-to-electric-shock-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दुकान में लगी आग को बुझाने गए व्यक्ति की करंट लगने से मौत, दमकल टीम ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दुकान में लगी आग को बुझाने गए व्यक्ति की करंट लगने से मौत, दमकल टीम ने पाया काबू
Sat, 04 Jan 2025 03:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 04 Jan 2025 03:47 PM IST
सार
दुकान में लगी आग को बुझाने गए दुकानदार के पिता को करंट लग गया। गंभीर झुलसने के चलते व्यक्ति की मौत हो गई। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
आग बुझाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिले में उजियारपुर थाना क्षेत्र के गावपुर वार्ड-6 मोहल्ला में किराना और डेकोरेशन दुकान में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में चपेट में आने से दुकानदार के पिता की करंट लगने से और झुलसकर मौत हो गई। मृतक गांव के हरे कृष्ण सिंह बतलाए गए हैं। उधर, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतक के पुत्र रामविनय कुमार ने बतलाया कि उनके किराना दुकान में आग लगी हुई थी। उनके पिता हरे कृष्ण सिंह उसी रास्ते जा रहे थे। उन्होंने शोर मचाया, इसके बाद जुटे लोगों ने मुख्य गेट तोड़कर सामान निकालने लगे। अंदर में एक स्कूटी भी पड़ी हुई थी। उनके पिता स्कूटी निकालने के लिए जैसे ही अंदर गए कि अंदर का सामान उनके शरीर पर गिर पड़ा। इस दौरान लोहा के गेट में करंट भी आ गया, जिससे वह उसकी चपेट में आ गए। फलस्वरूप उनकी झुलसने से और करंट के कारण मौत हो गई। बाद में बिजली विभाग की टीम को सूचना देकर लाइन कटवाई गई। वहीं, सूचना पर दमकल टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
अंदर से निकाले जाने के बाद उनके पिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने उनके शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। उजियारपुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बतलाया कि आग बुझाने के दौरान यह हादसा हुआ है। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन