फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Shocking Attack in Bihar College Student Stabbed Repeatedly After Heated Argument in Darbhanga Accused Flees

Bihar News: दुकान पर बैठे ग्रेजुएशन के छात्र को युवक ने मारा चाकू, खून से लथपथ हालत में डीएमसीएच में भर्ती

Sat, 16 May 2026 03:45 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 03:45 PM IST
सार

दरभंगा में दुकान पर बैठे ग्रेजुएशन छात्र दिलखुश कुमार पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। मामूली विवाद के बाद हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Shocking Attack in Bihar College Student Stabbed Repeatedly After Heated Argument in Darbhanga Accused Flees
घायल युवक दिलखुश कुमार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दरभंगा जिले में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ग्रेजुएशन के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना सदर थाना क्षेत्र के खुटवारा मोड़ के पास की बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल छात्र का इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


किसी बात को लेकर शुरू हुई थी बहस
घायल छात्र की पहचान खुटवारा गांव निवासी ललित कुमार यादव के 19 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिलखुश शनिवार को अपने पिता की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अतिहर गांव निवासी मयंक नाम का युवक वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन


युवक पर चाकू से किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही देर में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान मयंक ने अचानक चाकू निकाल लिया और दिलखुश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर काफी खून बहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मची अफरा-तफरी
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल छात्र को तुरंत इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

आरोपी ने चाकू से हमला किया
घायल छात्र के चचेरे भाई सोनू कुमार ने बताया कि दिलखुश दुकान पर बैठकर अपना काम कर रहा था। तभी आरोपी युवक वहां पहुंचा और बहस करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि हमला बेहद अचानक हुआ, जिससे किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

ये भी पढ़ें-   Bihar News: सम्राट चौधरी सरकार ने IAS अफसरों का किया तबादला, पटना प्रमंडल की जिम्मेदारी किन्हें मिली?


वहीं, अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है और लगातार उसकी निगरानी की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बिहार पुलिस की सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

लगातार की जा रही छापेमारी
सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली विवाद में इस तरह खुलेआम चाकूबाजी की घटना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed