{"_id":"66eae8d1545d656425087c6e","slug":"bihar-news-businessman-shot-dead-outside-shop-in-samastipur-bike-riding-miscreants-absconded-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: समस्तीपुर में कारोबारी की दुकान के बाहर गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: समस्तीपुर में कारोबारी की दुकान के बाहर गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाश फरार
Wed, 18 Sep 2024 08:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 18 Sep 2024 08:21 PM IST
सार
Samastipur News: मृत कारोबारी के बेटे साजन कुमार ने बताया कि शाम करीब सात बजे उनके पिता अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो युवक एक बाइक पर आए, जिनमें से एक युवक ने उसके पिता के सीने पर गोली दाग दी।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने कारोबारी को मृत घोषित किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर शहर के नीम गली मोहल्ले में बुधवार शाम को बाइक सवार बदमाशों ने कबाड़ी कारोबारी बेचू सेठ की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बदमाशों की संख्या दो बताई जा रही है, जो एक ही बाइक पर सवार होकर आए थे। बदमाशों ने बेचू सेठ को उनकी दुकान के बाहर सड़क पर बुलाकर सीने में नजदीक से गोली मारी और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
कारोबारी के बेटे साजन कुमार ने बताया कि शाम करीब सात बजे उनके पिता अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो युवक एक बाइक पर आए, जिनमें से एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरा युवक दुकान के काउंटर के पास आकर बातचीत करने लगा। अचानक उसने पिस्तौल निकालकर सीने पर गोली मार दी। गोली चलाने के बाद दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बूढ़ी गंडक बांध की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल बेचू सेठ को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। इलाके में तनाव का माहौल है और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस इस मामले में विभिन्न बिंदुओं से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन