{"_id":"66d1b47e3ff35876e700303c","slug":"bihar-news-bulldozer-ran-on-encroachment-in-darbhanga-district-administration-closed-illegal-bus-stand-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दरभंगा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, अवैध बस पड़ावों को जिला प्रशासन ने करवाया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दरभंगा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, अवैध बस पड़ावों को जिला प्रशासन ने करवाया बंद
Fri, 30 Aug 2024 05:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 30 Aug 2024 05:31 PM IST
सार
Darbhanga News: ट्रैफिक इंस्पेक्टर कुमार गौरव ने बताया कि शहर के बीच से गुजरने वाली सभी बसों का परिचालन बंद कर दिया गया है। सभी पांच अवैध बस पड़ावों को भी बंद करा दिया गया है। वहीं, दुकानदारों द्वारा किए गए पक्के अतिक्रमण को बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
अवैध अतिक्रमण पर चला जिला प्रशासन का पीला पंजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा में वर्षों से चल रहे पांच अवैध बस पड़ावों और भीषण अतिक्रमण पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। दरअसल, शहर में चल रहे पांच अवैध बस पड़ावों को हटाते हुए बीच शहर से सहरसा, खगड़िया, कुशेश्वस्थान, पटना और सीतामढ़ी जाने वाली बसों का परिचालन भी बंद कर दिया गया है। जबकि दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन ने बुलडोजर से प्रहार कर ध्वस्त कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दरभंगा शहर के बीच से ही पटना, सहरसा, कुशेश्वस्थान, सहारघाट और सीतामढ़ी सहित कई जगहों के लिए बसों का परिचालन वर्षों से चल रहा था। इस कारण बीच शहर में पांच जगहों पर अवैध बस पड़ाव चल रहे थे। वहीं, पूरे शहर में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण से लोग आए दिन जाम की समस्या से जूझ रहे थे। इस कारण लोगों को आए दिन बच्चों को स्कूल पहुंचाने, शिक्षकों को स्कूल जाने और नौकरी-पेशा लोगों को अपने कार्यालय जाने में देर हो जाती थी।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप गुप्ता ने बताया कि शहर के बीच से बड़े वाहनों के चलने के कारण अक्सर भीषण जाम के कारण लोगों को अपने कार्यालय जाने, बच्चों को स्कूल पहुंचाने में काफी देर हो जाया करती थी। अब इससे लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। हालांकि अभी शहर में चार आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं, दोनार चौक पर भी फ्लाईओवर बनाने को लेकर स्वीकृति मिल गई है। आने वाले समय में लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाने की संभावना है।
विज्ञापन
ट्रैफिक इंस्पेक्टर कुमार गौरव ने बताया कि शहर के बीच से गुजरने वाली सभी बसों का परिचालन बंद कर दिया गया है। सभी पांच अवैध बस पड़ावों को भी बंद करा दिया गया है। वहीं, दुकानदारों द्वारा किए गए पक्के अतिक्रमण को बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब इन दुकानदारों को चेतावनी दी गई है।