{"_id":"6930e4b8140418c82b0632f9","slug":"bihar-news-body-of-22-year-old-youth-recovered-from-kamala-river-in-madhubani-sensation-in-the-area-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मधुबनी की कमला नदी से 22 वर्षीय युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मधुबनी की कमला नदी से 22 वर्षीय युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; परिजनों में कोहराम
Thu, 04 Dec 2025 07:02 AM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 07:02 AM IST
सार
Bihar News: झंझारपुर आरएस क्षेत्र में कमला नदी से 22 वर्षीय आमोद कुमार पासवान का शव बरामद हुआ। वह 28 नवंबर से लापता था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव निकालकर पहचान कराई।
विज्ञापन
जाँच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधुबनी जिले के झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के सोहराई मदनपुर गांव के पास कमला नदी से एक 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। बुधवार को स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में शव को उपलता देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और आसपास के लोगों से पहचान कराई।
विज्ञापन
पढे़ं; स्कूल जा रहीं शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल पर ही मौत; यूपी की रहने वाली थीं
विज्ञापन
इसी दौरान पुरनी पोखर निवासी परिजनों ने शव की पहचान आमोद कुमार पासवान (22), पिता राम प्रसाद पासवान, के रूप में की। बताया गया कि वह 28 नवंबर की शाम से लापता था और नशा का शिकार था, जिसका इलाज चल रहा था। मृतक के पिता ने दो-तीन दिन पहले मौखिक सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन लिखित आवेदन नहीं दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन