फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Miscreants fire in college campus in broad daylight, students terrified

Bihar: दिनदहाड़े कॉलेज परिसर में बदमाशों की फायरिंग, छात्रों में दहशत; पुलिस ने खोखा बरामद कर जांच शुरू की

Wed, 03 Sep 2025 07:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 03 Sep 2025 07:16 PM IST
सार

Bihar: कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश सिर्फ दहशत फैलाने के मकसद से कैंपस में घुसे थे। तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। फिलहाल मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar: Miscreants fire in college campus in broad daylight, students terrified
पुलिस मौके पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित कृष्णापुरी मोहल्ले के आरएनआर कॉलेज में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिनदहाड़े छह की संख्या में बदमाश कॉलेज परिसर में घुस गए और फायरिंग कर दी। घटना के समय कॉलेज में सेमेस्टर-2 की परीक्षा चल रही थी।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन बाइक पर सवार होकर बदमाश कॉलेज परिसर में दाखिल हुए और कुछ देर बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनते ही छात्र-छात्राओं और कॉलेज स्टाफ में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


पढ़ें: नवादा में कर्मा पूजा के दौरान हादसा, नदी में डूबने से चार लोगों की दर्दनाक मौत; गांव में छाया मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश सिर्फ दहशत फैलाने के मकसद से कैंपस में घुसे थे। तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। फिलहाल मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed