फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Flood: Boat accident in Kosi river in Darbhanga, nine people drowned; one girl missing

Bihar Flood: दरभंगा में कोसी नदी में बड़ा नाव हादसा, नौ लोग डूबे; एक बच्ची हुई लापता

Sun, 29 Sep 2024 04:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 29 Sep 2024 04:55 PM IST
सार

Darbhanga Flood News: प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। फिलहाल बच्ची की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर लापता बच्ची को खोजने का काम जारी है।

विज्ञापन
Bihar Flood: Boat accident in Kosi river in Darbhanga, nine people drowned; one girl missing
लापता बच्ची के तलाश में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान प्रखंड के उजुआ गांव में कोसी नदी की धारा में एक बड़ा नाव हादसा हुआ। इस हादसे में नाव पर सवार नौ लोग डूब गए, जिनमें से आठ लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। लेकिन 12 वर्षीय स्वाति कुमारी लापता हो गई। घटना तब हुई जब सभी लोग मवेशियों के लिए चारा लेकर लौट रहे थे। नाव गांव से मात्र 500 मीटर की दूरी पर थी, जब यह हादसा हुआ।

विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस जगह पर नाव पलटी, वहां एक बड़ा गड्ढा था। गड्डे की वजह से नाव डगमगाकर पलट गई। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन को सूचित किया गया और NDRF टीम को बुलाने की कोशिश की गई। हालांकि जिले में फिलहाल NDRF टीम की उपलब्धता नहीं होने के कारण स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता बच्ची की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 

Bihar Flood: Boat accident in Kosi river in Darbhanga, nine people drowned; one girl missing
लापता बच्ची के तलाश में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय ग्रामीण सूरज राय ने बताया कि बीती रात से कोसी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद से स्वाति कुमारी की मां रुस्तम देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रशासन और ग्रामीण मिलकर बच्ची की खोजबीन में लगे हुए हैं।
 
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। फिलहाल बच्ची की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर लापता बच्ची को खोजने का काम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed