फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Elections: Azad Samaj Party will contest on all seats called NDA failure in protecting Dalits-minorities

Election 2025: बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी ASP, एनडीए को दलित-अल्पसंख्यकों की सुरक्षा में बताया विफल

Tue, 04 Feb 2025 02:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 04 Feb 2025 02:45 PM IST
सार

Bihar Elections 2025: आजाद समाज पार्टी ने बिहार में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए सरकार दलित और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने में विफल है। साथ ही उन्होंने महागठबंधन पर भी सवाल उठाते हुए निशाना साधा।

विज्ञापन
Bihar Elections: Azad Samaj Party will contest on all seats called NDA failure in protecting Dalits-minorities
प्रेस वार्ता करते आजाद समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद ने मंगलवार को समस्तीपुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि बिहार में दलित और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, लेकिन एनडीए सरकार उनकी रक्षा करने में असफल साबित हो रही है। वहीं, महागठबंधन भी इस मुद्दे पर खुलकर सामने नहीं आ रहा है। ऐसी स्थिति में आजाद समाज पार्टी अपने संगठन को मजबूत कर दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ी होगी।

विज्ञापन

 
‘समस्तीपुर की सभी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार’
जौहर आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी समस्तीपुर जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। इसके लिए जिला प्रभारी को गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद अब जमीनी स्तर पर मजबूती से काम किया जाएगा, जिससे दलित, महादलित और अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को हल किया जा सके।
विज्ञापन

 
एनडीए और महागठबंधन पर साधा निशाना
प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार दलितों और अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जहां सरकार उन्हें न्याय नहीं दिला रही, वहीं विपक्ष भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठा है। उन्होंने महागठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष के नेताओं को बंद कमरों में बयान देने के बजाय सड़कों पर उतरकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘6000 से अधिक दलित-अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के मामले’
उन्होंने बताया कि बिहार में दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। एक आंकड़े के मुताबिक राज्य में 6000 से अधिक उत्पीड़न के मामले दर्ज हुए हैं, लेकिन अधिकांश पीड़ितों को अब तक न्याय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि सरकारी व्यवस्था न्याय दिलाने में असफल हो रही है और बिहार की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है।
 
प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहा भ्रष्टाचार
प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार में हो रही प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में बार-बार परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं, जिससे मेधावी छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार न तो शिक्षा व्यवस्था को सुधारने में सक्षम है और न ही रोजगार की गारंटी देने में।

 
इस दौरान आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इनमें भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष डॉ. निलेश कुमार, आजाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष इंद्र प्रसाद राम, युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद अनामुल हुसैन और प्रदेश महासचिव डीएस रविदास प्रमुख रूप से शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed