फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Election: Tejashwi Yadav strongly criticized the Home Minister in Darbhanga

Bihar Election: 'लालू जी आडवाणी से नहीं डरे तो मैं अमित शाह से क्यों डरूं', तेजस्वी यादव का शाह पर पलटवार

Thu, 30 Oct 2025 03:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 30 Oct 2025 03:04 PM IST
सार

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि उनकी असली लड़ाई बेरोजगारी और पलायन के खिलाफ है। उन्होंने जनता से वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनी, तो हर घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन
Bihar Election: Tejashwi Yadav strongly criticized the Home Minister in Darbhanga
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के कोठराम में आयोजित एक जनसभा में राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने संयुक्त रूप से सभा को संबोधित किया। इस दौरान दोनों नेताओं का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन

 

सभा में तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमित शाह हमें धमकी देते हैं कि ऐसा सबक सिखाएंगे कि चुनाव लड़ने से पहले सोचना पड़ेगा। लेकिन याद रखिए, बिहारी किसी से डरने वाला नहीं है। जब मेरे पिता लालू प्रसाद यादव ने उनके गुरु लालकृष्ण आडवाणी का रथ रोककर उन्हें गिरफ्तार किया था, तब भी वे नहीं डरे थे। तो मैं अमित शाह से क्यों डरूं?

विज्ञापन


पढ़ें; सीएम नीतीश कुमार ने बताया- कहां से कहां पहुंचा बिहार और कैसे? तस्वीरों से दिखाया 'विकास'

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि उनकी असली लड़ाई बेरोजगारी और पलायन के खिलाफ है। उन्होंने जनता से वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनी, तो हर घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि सोचिए, कितना अच्छा लगेगा जब आपके घर का बेटा या बेटी सरकारी नौकरी में लगेगा। इसलिए हमारे हाथ को मजबूत करें और बिहार में बदलाव लाने में साथ दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed