फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Due to the death of doctors, the medical system in DMCH collapsed

Bihar: DMCH में चिकित्सा व्यवस्था चरमराई, सर्जरी ऑर्थो में ऑपरेशन व्यवस्था ठप; विभागों से मरीजों का पलायन शुरू

Sat, 17 Aug 2024 03:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 17 Aug 2024 03:45 PM IST
सार

Doctor Protest: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार के बाद हत्या के मामले में डीएमसीएच में इलाज की व्यवस्था चरमरा गई है। डॉक्टरों के हड़ताल के कारण डीएमसीएच का ओपीडी, गायनिक ओपीडी, मेडिसिन ओपीडी सहित गायनिक विभाग का लेबर रूम पूरी तरीके से ठप हो गया है।

विज्ञापन
Bihar: Due to the death of doctors, the medical system in DMCH collapsed
डॉक्टर हड़ताल पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता में हुई घटना के बाद जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल के कारण डीएमसीएच में मरीजों का इलाज पूरी तरीके से ठप पड़ गया है। यहां का इनडोर में मरीजों के इलाज की व्यवस्था पूरी तरीके से चरमरा गया है। बता दें कि डॉक्टरों के हड़ताल के कारण डीएमसीएच मरीजों का होने वाला ऑपरेशन, सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड सहित सभी सेवाएं ठप कर दी गई है। दूर-दूर से आये मरीजों को आज इमरजेंसी वार्ड सहित ओपीडी और निजी नर्सिंग होम में इलाज नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। आज से 24 घण्टे के लिए जूनियर डॉक्टरों को आईएमए और सीनियर डॉक्टरों का समर्थन मिल जाने जाने हड़ताल का प्रभावी हो गया है। 

विज्ञापन

आईएमए के अध्यक्ष डॉ हरि दामोदर सिंह ने कहा कि जबतक मेडिकल प्रोटेक्शन को लागू नहीॆ कर दिया जाता है, तब तक हमारे डॉक्टर असुरक्षित है। हम लोगों की मांग है कि देशभर के सभी अस्पतालों में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को लागू किया जाए, जिससे इलाज करने डॉक्टर मरीजों का इलाज सही और सुरक्षित ढंग से कर सकेंगे। जूनियर डॉक्टर अभिषेक झा ने कहा कि जब तक हम लोगों की मांग नहीं मानी जाती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगा। कोलकाता में हुए ट्रेनी रेजिडेंट डॉक्टर के परिजन को न्याय नहीं मिल जाता है और देशभर में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट नहीं लागू होता तबतक हड़ताल जारी रहेगा।

विज्ञापन

इस संबंध डीएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ के एन मिश्रा ने कहा कि हड़ताल के कारण ओपीडी के सेवा बन्द है। नॉन क्लिनिकल 30 डॉक्टर को मरीज के इलाज के लिए लगाया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता हुई तो सिविल सर्जन से अतिरिक्त डॉक्टर की मांग की जाएगी। प्रिंसिपल ने दावा किया कि इमरजेंसी सेवा पूरी तरीके से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed