फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Darbhanga young man returning from Mumbai after earning money went missing on way had gone with friends

Bihar News: मुंबई से कमाकर लौट रहा युवक रास्ते से लापता, दोस्तों संग गया था, पत्नी को दी थी आने की जानकारी

Fri, 03 Jan 2025 03:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 03 Jan 2025 03:07 PM IST
सार

बिहार में दरभंगा से एक युवक अपने दो दोस्तों के साथ मुंबई कमाने के लिए गया था। दोस्तों से विवाद होने के बाद वह वापस घर लौटने की बात बताया, लेकिन अभी तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने थाने में आवेदन दिया है।

विज्ञापन
Bihar Darbhanga young man returning from Mumbai after earning money went missing on way had gone with friends
लापता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले में मब्बी थाना क्षेत्र के मखनाही निवासी जितेंद्र यादव रोजगार की तलाश में मुंबई अपने दो दोस्तों के साथ गया था। कुछ महीने कमाने के बाद जितेंद्र ने 27 दिसंबर की सुबह 11 बजे उसने अपने दोनों दोस्तों के साथ घर लौटने की बात कहकर ट्रेन से आने की बात परिजनों से कही थी। लेकिन 30 दिसंबर को दोनों दोस्त अपने घर पहुंच गए, लेकिन जितेंद्र नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। 

विज्ञापन


इस मामले को लेकर जितेंद्र के परिजन जब उसके दोस्त सोनू सिंह और गौतम सिंह से जानकारी ली तो उन लोगों ने बताया कि वह लोगों के साथ मुंबई में नहीं रहता और न ही मेरे साथ उसने ट्रेन पकड़ी है। इस  बातचीत के बाद परिजनों को किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी तो पिता जगदीश यादव ने मब्बी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए पुत्र को तलाशने की बात कही है।
विज्ञापन


मब्बी थाना को दिए आवेदन में पिता जगदीश यादव ने कहा है कि एक महीने पूर्व में गांव के ही सोनू सिंह और गौतम सिंह के साथ मेरे पुत्र को 35 हजार रुपये की प्रतिमाह की बात कहकर मुंबई ले गया। वहां जाने के बाद उसे 22 हजार रुपये की नौकरी दी गई। इस बीच काम के दौरान जानकारी मेरे पुत्र को मिली कि जहां वह नौकरी करता है, उससे सोनू सिंह 35,000 हजार रुपये लेकर मुझे सिर्फ 22,000 हजार रुपये ही दिया करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात को लेकर तीनों के बीच लड़ाई होने की बात कही है। लड़ाई होने के बाद वह इन दोनों से अलग होकर वेटर का काम करने लगा था। उसने 27 दिसंबर को घर आने की जानकारी दी थी, उसके बाद से ही कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

दोस्त सोनू सिंह ने बताया कि वह मुंबई में रहकर लिफ्ट मैन का काम किया करता है। जबकि जितेंद्र यादव चालक का काम किया करता था। जितेंद्र मुंबई आने शराब नशे में धुत रहा करता था, जिस कारण हम लोग उसे अपने साथ से हटा दिए थे। वह दूसरी जगह रहा करता था। उसके शराब पीकर हंगामा करने के कारण ही मालिक ने भी उसे नौकरी से निकाल दिया था। वह और गौतम सिंह दोनों 27 दिसंबर को ट्रेन पकड़कर दरभंगा लौट आए। जितेंद्र के बारे और आने-जाने की कोई जानकारी उसे नहीं है।


इधर जितेंद्र यादव की पत्नी सुनीता देवी ने सोनू सिंह और गौतम सिंह पर आरोप लगाया है कि इन दोनों ने मिलकर मेरे पति के साथ किसी अप्रिय घटना को अंजाम दिया है। उसने बताया कि उसके पति ने 27 दिसंबर की सुबह फोन करके कहा था कि रात को 11 बजे वाली ट्रेन से दरभंगा लौट रहा हूं, 30 को पहुंच जाऊंगा। इस पूरे मामले पर मब्बी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि जगदीश यादव के द्वारा पुत्र के गायब होने की जानकारी दी गई। इस मामले की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ी तो दोस्तों से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed