फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Crime: BJP leader shot dead in Samastipur, creating panic in the area

Bihar Crime: समस्तीपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 24 Dec 2025 09:57 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 24 Dec 2025 09:57 PM IST
सार

Bihar Crime: समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर घाट पर बुधवार शाम बाइक सवार अपराधियों ने कंप्यूटर दुकान पर बैठे भाजपा बूथ अध्यक्ष रूपक सहनी की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar Crime: BJP leader shot dead in Samastipur, creating panic in the area
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

समस्तीपुर जिले में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर घाट पर बुधवार की देर शाम हुई गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस वारदात में भाजपा नेता की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान स्थानीय रूपक सहनी (23 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह शादीपुर घाट स्थित अपनी कंप्यूटर दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और अचानक उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावरों ने बेहद नजदीक से कई गोलियां दागीं, जिससे रूपक सहनी गंभीर रूप से घायल होकर दुकान में ही गिर पड़े।

विज्ञापन


पढ़ें: समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, 36 गेंद में शतक; खेली 190 रन की तूफानी पारी

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए घायल रूपक को तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रूपक के शरीर में पांच से छह गोलियां लगी थीं। मृतक रूपक सहनी भाजपा जिला आईटी सेल के संयोजक दीपक सहनी के छोटे भाई थे और वह स्वयं भाजपा के बूथ अध्यक्ष भी थे।

घटना की सूचना मिलते ही खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है। इस सनसनीखेज हत्या के बाद शादीपुर घाट और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed