{"_id":"65dd83472f483debb101163f","slug":"a-young-man-riding-a-bike-who-was-going-for-a-banquet-was-hit-by-a-car-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Samastipur: भोज खाने जा रहे बाइक सवार युवक को कार ने मारी ठोकर, एक की मौत, दो की स्थिति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Samastipur: भोज खाने जा रहे बाइक सवार युवक को कार ने मारी ठोकर, एक की मौत, दो की स्थिति गंभीर
Tue, 27 Feb 2024 12:07 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:07 PM IST
सार
Samastipur: समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के ढाला के पास सोमवार रात भोज खाने जा रहे बाइक सवार युवक और कार के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि इस घटना में दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां बाइक सवार युवक और कार के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि इस घटना में दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बता दें कि गंभीर रूप से जख्मी दोनों युवक को रात में ही परिवार के लोग पीएमसीएच ले गए। जबकि मृतक युवक का शव पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतक युवक की पहचान जिला के सीमावर्ती बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के चमचा छोटे खूंट गांव के सत्येंद्र सिंह का पुत्र निकेत कुमार 25 वर्ष के रूप में की गई है। जबकि इस घटना में उसका चचेरा भाई निक्कू कुमार और उसी गांव का एक अन्य युवक भी जख्मी हुआ है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतक निकेत कुमार का मामा रविरंजन कुमार सिंह ने बताया कि निकेत रात अपने चचेरा भाई निक्कू और एक अन्य गांव के युवक के साथ भोज खाने के लिए एक ही बाइक पर सवार होकर विद्यापति नगर थाना क्षेत्र जा रहा था। इसी दौरान विद्यापति नगर ढाला के पास चार चक्का वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर जुटे आसपास के लोगों ने तीनों युवक को दलसिंहसराय के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने निकेत को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य को समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। जहां से दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहरा मचा हुआ है।
विज्ञापन
2 साल पहले हुई थी निकेत की शादी
परिवार के लोगों ने बताया कि निकट की शादी करीब 2 साल पहले हुई थी इसका एक सात माह का बच्चा भी है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम की स्थिति मची हुई है। निकेत प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था, जिससे जीवन यापन चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
दलसिंहसराय के डीएसपी नजिब अनवर ने बताया कि विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में चार चक्का वाहन से रात ठोकर हो गई थी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर स्थिति में समस्तीपुर भेजा गया। जहां से उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है।घटना को लेकर एक प्राथमिक की दर्ज की जा रही है।