फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga Weeds spread in Garhpura after the boat accident relatives girls who died in the incident was crying

Darbhanga News: नाव हादसे के बाद गढ़पुरा में पसरा मातम, घटना में मृतकों के परिजनों का रो-रो कर हाल हुआ बुरा

Thu, 07 Sep 2023 10:04 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, दरभंगा, बिहार
न्यूज डेस्क, दरभंगा, बिहार Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Thu, 07 Sep 2023 10:04 AM IST
सार

दरभंगा के गढ़पुरा में नाव हादसे से मृतकों के परिवार मातम पसरा है। नाव पटल जाने से मृत लड़कियों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता प्रदान की है।

विज्ञापन
Darbhanga Weeds spread in Garhpura after the boat accident relatives girls who died in the incident was crying
मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता दी गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा के गढ़पुरा में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दो महिलाओं सहित तीन बच्चों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। हादसे के बाद जान गवाने वाले परिजनों के घर रो रो कर बुरा हाल हुआ है। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता प्रदान की हैं।

विज्ञापन


दरभंगा के कुशेश्वर के गढ़पुरा में हुए नाव हादसे से दो महिलाओं सहित तीन बच्चों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। हर तरफ लोगों सन्नाटे ने नेताओ द्वारा की गई दुर्दशा पर सोचने को विवश कर दिया है। आजादी के 70 वर्षो बाद देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, लेकिन इस इलाके लोगों को आज तक नाव का सहारा है। इस इलाके के लोगों के घर बाइक न हो तो चलेगा लेकिन प्रत्येक घर मे एक नौका होना जरूरी है। क्योंकि यह इलाका कोसी कमला और करेह नदी से घिरा होने कारण वर्ष के छह महीने जलजमाव से घिरा ही रहता है। बीते दिन हुए नौका दुर्घटना एक बार फिर इस इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। क्योंकि गांव मे एक साथ पांच लोगों की मौत हुई है। ग्रामीणों और प्रशासनिक सहयोग सभी पांच शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। जबकि जिला प्रशासन की तरफ से देर रात बिरौल के अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भर्ती ने मृतक के परिजनों मिलने वाला सहायता को चेक सौप दिया। 
विज्ञापन


आइए बताते घटना की आंखों देखी कहानी दीपक की जुबानी 
इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी और नाव पर सवार गढ़पुरा के ही खट्टर यादव के पुत्र दीपक यादव ने कहा कि घटना के बाद शवों को पानी में उपलाते देख हिम्मत हार गयी थी। लेकिन हम हिम्मत नहीं हारे नाव डूबने के अपने हाथों से पांचों शव को पानी के बीच से खींचकर किनारे तक लाया। दीपक ने बताया कि हम झझड़ा बाजार से सामान लेकर नाव पर सवार हो गए। नाव मात्र 10-12 हाथ लम्बी थी। जब तक नाव खुलती तब तक नौ लोग सवार हो चुके थे। इस बीच तेज आंधी आ गई जिससे नदी के पानी में तेज उफान आ गया, जिससे नाव डगमगाते हुए डूब गई। उसने बताया कि जब आंधी आई तो हम लोगों के होश उड़ गए थे। अचानक काल को सामने देख कई बार हिम्मत हार गयी, लेकिन सामने लाशों को उपलाते देखकर रहा नहीं गया। दीपक ने कहा कि घटना के बाद मैंने अपने हाथों से पांचों लाशों को बीच से खींचकर किनारे तक लाया। ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल व प्रखंड प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई। महिसौत निवासी रामशंकर यादव ने बताया कि हवा की झोंका इतना तेज था कि नाव पलट गई। कुछ ही समय बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ग्रामीणों ने मिलकर बचाव कार्य में जुट गए। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीओ उमेश कुमार भारती और एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने पूरी घटना की जानकारी लेते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। वहीं, मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि का लाभ कुशेवरस्थान के सतीघाट स्थित प्रखंड मुख्यालय पर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed