फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News Dead body of newborn found on railway track police engaged in investigation

Darbhanga News: रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 13 Jul 2023 03:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 13 Jul 2023 03:38 PM IST
सार

Darbhanga News: बिहार में दरभंगा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रेलवे ट्रैक पर एक नवजात का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Darbhanga News Dead body of newborn found on railway track police engaged in investigation
झाड़ियों में मिला नवजात का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना दरभंगा में गुरुवार सुबह को देखने को मिली है। यहां रेलवे ट्रैक के बगल में झाड़ियों के बीच नवजात शिशु का शव मिला है। रेलवे ट्रैक के पास मिले नवजात शिशु के शव पर कपड़ा तक नहीं था, जिस किसी ने भी इस मंजर को देखा वह हतप्रभ रह गया। इसी दौरान लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जा रहा है, गुरुवार सुबह दोनार गुमटी की ओर से तीन महिला एक कार्टून लेकर रेलवे ट्रैक के किनारे से जा रही थीं। कुछ दूरी के बाद कार्टून को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंककर चली गईं। उसके कुछ देर के बाद उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा कि कार्टून के अंदर एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है, जिसके बाद यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय मृत्युंजय चौधरी ने कहा कि सुबह में अचानक शोर मचा कि कार्टून में एक नवजात शिशु की लाश पड़ी है। शोर सुनते ही मैं भी मौके पर पहुंचा और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। शिशु के शव की स्थिति देखकर प्रतीत होता है कि उसका कुछ ही घंटे पहले ही जन्म हुआ होगा। वहीं, उन्होंने कहा कि इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले ने हैवानियत का परिचय दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed