फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga Bihar News : Darbhanga college girl missing update after boyfriend girlfriend love marriage

Bihar News: कॉलेज से गायब छात्रा ने शादी करने का दावा किया, मगर पुलिस नहीं पहुंच सकी उस तक; एक और वीडियो आया

Fri, 04 Jul 2025 03:21 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 04 Jul 2025 03:21 PM IST
सार

दरभंगा के सीएम कॉलेज से लापता छात्रा मोनिका का सात दिन बाद शादी करने के बाद एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने अपहरण से इनकार करते हुए अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है।
 

विज्ञापन
Darbhanga Bihar News : Darbhanga college girl missing update after boyfriend girlfriend love marriage
लापता छात्रा का शादी के बाद वायरल हुआ वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के सीएम कॉलेज से लापता छात्रा मोनिका का सात दिन बाद शादी करने के बाद एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने अपहरण से इनकार करते हुए अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है। सीएम कॉलेज, दरभंगा से लापता छात्रा मोनिका का मामला अब और पेचीदा होता जा रहा है। छात्रा के लापता होने के सातवें दिन उसका शादी के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह खुद के अपहरण से इनकार करते हुए अपनी मर्जी से शादी करने की बात कह रही है। इसके बावजूद पुलिस अब तक न तो छात्रा का पता लगा सकी है और न ही यह जानकारी मिल सकी है कि उसने किस युवक से और कहां शादी की है।
विज्ञापन


वीडियो में मोनिका अपने पिता और परिजनों से अपील करती नजर आ रही है कि वे उसे ढूंढना बंद कर दें क्योंकि वह जहां है, वहां खुशी से रह रही है। उसने यह भी कहा कि उसने बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से शादी की है। हालांकि, वीडियो में वह एक कागज पर लिखा स्क्रिप्ट पढ़ती हुई दिख रही है, जिससे वीडियो की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


मोनिका ने अपने वीडियो में सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और जानकारी शेयर करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि लोगों ने उसके फोटो को डिलीट नहीं किया तो वह मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएगी। उसने अपने निजता के उल्लंघन का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कॉलेज के अंदर से गायब हुई पीजी की छात्रा ने शेयर किया वीडियो.. बातें सुन रह जाएंगे हैरान!


इसके कुछ ही समय बाद छात्रा का एक दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह फिर से यह दोहराती दिख रही है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और वह इस फैसले से खुश है। वीडियो में वह अपने परिजनों से माफी मांगती है और अपील करती है कि उसे माफ कर दिया जाए।

हालांकि, इन वीडियो के सामने आने के बावजूद मोनिका ने अब तक न तो अपने परिजनों से संपर्क किया है और न ही पुलिस को अपनी लोकेशन की जानकारी दी है। दरभंगा पुलिस भी अभी तक छात्रा के ठिकाने का पता नहीं लगा सकी है और न ही यह स्पष्ट कर पाई है कि वीडियो कहां से रिकॉर्ड और वायरल किए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed