फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga AIIMS: BJP targets Tejashwi Yadav and Nitish Kumar, Lalan Singh, Narendra Modi, Vinod Tawde, Bihar

Darbhanga AIIMS: भाजपा ने कहा- नीतीश कुमार से पूछिए- मोदी सरकार ने एम्स नहीं दिया?; तेजस्वी बोले- सफेद झूठ

Sun, 13 Aug 2023 02:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 13 Aug 2023 02:07 PM IST
सार

भाजपा ने तेजस्वी यादव से कहा कि नैतिकता नाम की अगर कोई चीज रत्तीभर भी बची होगी तो सीएम नीतीश कुमार को एक बार वीडियो दिखाकर पूछ भी लीजिएगा कि दरभंगा AIIMS मोदी जी ने दिया था नहीं? लेकिन ठगबंधन ने बिहार की जनता को सिर्फ लटकाया, अटकाया और भटकाया।

विज्ञापन
Darbhanga AIIMS: BJP targets Tejashwi Yadav and Nitish Kumar, Lalan Singh, Narendra Modi, Vinod Tawde, Bihar
- फोटो : संवाद

विस्तार

दरभंगा AIIMS को लेकर बिहार में सियायी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले तो डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक लेटर शेयर कर पीएम मोदी पर निशाना साधा। इसके बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पीएम मोदी पर हमला बोला। अब बिहार भाजपा ने इस मामले पर पटलवार किया है और बिहार सरकार पर ही कई सवाल खड़े कर दिए। बिहार भाजपा ने एक सीएम नीतीश कुमार का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सोशल मीडिया पर लिखा है कि राष्ट्रीय झूठा दल (राजद) के उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव इस वीडियो में आपके पल्टीमार चच्चा जी कुछ कह रहे हैं, ध्यान से सुनिए।

विज्ञापन


भाजपा ने कहा- राजनीति करने के कारण ही आज बिहार की यह दुर्दशा
भाजपा ने तेजस्वी यादव से कहा कि नैतिकता नाम की अगर कोई चीज रत्तीभर भी बची होगी तो सीएम नीतीश कुमार को एक बार वीडियो दिखाकर पूछ भी लीजिएगा कि दरभंगा AIIMS मोदी जी ने दिया था नहीं? लेकिन ठगबंधन ने बिहार की जनता को सिर्फ लटकाया, अटकाया और भटकाया। वहीं बिहार भाजपा के प्रभारी और वरीय नेता विनोद तावड़े ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि RJD यानी राष्ट्रीय झूठा दल ! अफ़सोस! विकास में भी राजनीति करने के कारण ही आज बिहार की यह दुर्दशा हो गई है। बिहार के उपमुख्यमंत्री के पास स्वास्थ्य मंत्रालय होते हुए भी मरीजों को यूरिन की थैली की जगह कोल्ड ड्रिंक का बोतल लगा दी जाती है। थोड़ी-सी बारिश में अस्पतालों में पानी लबालब भर जाता है। अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ की जगह गार्ड मरीज को इंजेक्शन लगाता है। इस दुर्दशा की स्थिति में भी बिहार में एम्स जैसे बेहतरीन संस्थान के निर्माण के लिए केंद्र सरकार को सालों इंतजार करना पड़ रहा है। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने तेजस्वी यादव को जवाब देते हुए कहा था कि मोदी सरकार विकास में राजनीति नहीं करती बल्कि विकास की राजनीति करती है। दरभंगा एम्स की अनुमति मोदी सरकार ने 19 सितंबर 2020 को दी थी और बिहार सरकार ने 3 नवंबर 2021 को पहली जमीन दी।  
विज्ञापन


तेजस्वी यादव बोले- केंद्र ने प्रस्तावित AIIMS के निर्माण को स्वीकृति नहीं दी
दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान दरभंगा में एम्स खुलने की बात कही थी। इसके बाद शनिवार को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और जदयू के राष्ट्रीय मंत्री ललन सिंह ने मोदी सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। तेजस्वी यादव ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा में AIIMS खुलवाने का झूठा श्रेय ले रहे थे। वस्तुस्थिति ये है कि #बिहार सरकार ने निःशुल्क 151 एकड़ ज़मीन केंद्र को इसकी स्थापना के लिए दिया है और साथ ही 250 करोड़ से अधिक मिट्टी भराई के लिए आवंटित किया लेकिन दुर्भाग्यवश राजनीति करते हुए केंद्र ने प्रस्तावित AIIMS के निर्माण को स्वीकृति नहीं दी। प्रधानमंत्री से देश कम से कम सत्य और तथ्य की अपेक्षा करता है लेकिन उन्होंने सफ़ेद झूठ बोला।

 

ललन सिंह ने कहा- उस जमीन पर आपकी केंद्र सरकार एम्स बनाने को तैयार नहीं
वहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि अपने स्वास्थ्य विभाग से ठीक से जानकारी प्राप्त कर लीजिए। दरभंगा एम्स के लिए राज्य सरकार ने जमीन दी है और वहां पर मिट्टी भराई के लिए अलग से 250 करोड़ रुपये स्वीकृत भी किए हैं। लेकिन उस जमीन पर आपकी केंद्र सरकार एम्स बनाने को तैयार नहीं है। इसका मकसद बिहार में एक एम्स के निर्माण को लटकाना है और आप कह रहे हैं कि एम्स खुल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed