{"_id":"63b3f85ded6a3674e86c18e1","slug":"dance-in-ambulance-watching-the-dance-of-dancers-sitting-in-an-ambulance-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dance in Ambulance: बिहार में फ्री सेवा देने के लिए मिली एम्बुलेंस में बैठकर देख रहे नर्तकियों का डांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dance in Ambulance: बिहार में फ्री सेवा देने के लिए मिली एम्बुलेंस में बैठकर देख रहे नर्तकियों का डांस
Tue, 03 Jan 2023 09:11 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति
Updated Tue, 03 Jan 2023 09:11 PM IST
सार
एम्बुलेंस से अनाज ढोने के लिए चर्चित रहे बिहार से अब बिल्कुल नई खबर सामने आई है, जहां एम्बुलेंस में बैठे लोग नर्तकियों से डांस करा रहे हैं। सीवान जिले में सोमवार की रात एक समारोह के दौरान का यह वीडियो बताया जा रहा है।
विज्ञापन
एम्बुलेंस में बैठे लोगों की सीट के नीचे ऑक्सीजन सिलिंडर भी दिख रहा है।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के दौर में एम्बुलेंस की जरूरत ठीक से समझ में आई। इसी दरम्यान एम्बुलेंस से अनाज ढोने का मामला सामने आया था। अब बिल्कुल नई खबर सामने आई है, जहां एम्बुलेंस में बैठे लोग नर्तकियों से डांस करा रहे हैं। नर्तकियां भी कभी एम्बुलेंस में शरीर घुसाकर अदा दिखा रही हैं तो कभी उसके स्लाइडर गेट के सामने कमर हिला रही हैं। 'अमर उजाला’ इसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, हालांकि भेजने वाले इसे सीवान में सोमवार 2 जनवरी का बता रहे हैं।
विज्ञापन
सीवान के दरौली में ट्रस्ट ने दिया था अस्पताल को एम्बुलेंस
बताया जाता है कि सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के गौरी गांव में एक शादी समारोह में आर्केस्ट्रा चल रहा था। एम्बुलेंस रोक कर कर्मी आर्केस्ट्रा की नर्तकियों के डांस देख ही नहीं रहे, बल्कि उसी एम्बुलेंस में डांस करवा भी रहे। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। दरौली थाना क्षेत्र के एक ट्रस्ट ने मरीजों की सुविधा के लिए मैरवा के एक निजी अस्पताल में फ्री एम्बुलेंस सेवा दी है। एम्बुलेंस के ऐसे इस्तेमाल पर ट्रस्ट और अस्पताल से बात करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन