फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dalai Lama meets Nitish kumar in patna at his residence

दलाई लामा ने सीएम नीतीश कुमार से की मुलाकात, गर्मजोशी से स्वागत

Fri, 17 Jan 2020 09:58 PM IST
अमित मंडल पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: अमित मंडल Updated Fri, 17 Jan 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
Dalai Lama meets Nitish kumar in patna at his residence
दलाई लामा - फोटो : PTI

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। उन्होंने सभी के कल्याण और शांति के लिए प्रार्थना की। नीतीश कुमार ने निर्वासित बौद्ध गुरू का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें एक गुलदस्ता और अंगवस्त्रम भेंट किया। इसके बाद कुमार और दलाई लामा ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं।

विज्ञापन


इसके बाद दलाई लामा ने अन्य बौद्ध भिक्षुओं के साथ मुख्यमंत्री के 1, एणे मार्ग बंगले पर बोधि वृक्ष के सामने प्रार्थना की और शांति तथा समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष हारून राशिद और राज्य के मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दलाई लामा को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। दलाई लामा हर वर्ष दिसंबर-जनवरी माह में बिहार आते हैं और इस दौरान बोधगया में उपदेश देते हैं। बोधगया में ही करीब दो हजार साल पहले बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। वह यहां तांत्रिक दीक्षा संस्कार ‘कालचक्र’ का आयोजन भी करते हैं।


पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री ने बोधगया में तिब्बती मंदिर में दलाई लामा से मुलाकात की थी और उन्हें राज्य सरकार के ’जल जीवन हरियाली’ अभियान के बारे में बताया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed