{"_id":"65729e6fefec2329620e4ea5","slug":"cyclone-michaung-due-to-cyclonic-storm-bpsc-changed-the-time-table-of-teacher-recruitment-exam-bpsc-teacher-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSC TRE Exam: शिक्षक भर्ती परीक्षा का समय आज बदला; चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण बीपीएससी ने किया यह बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BPSC TRE Exam: शिक्षक भर्ती परीक्षा का समय आज बदला; चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण बीपीएससी ने किया यह बदलाव
Fri, 08 Dec 2023 10:11 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:11 AM IST
सार
बीपीएससी की ओर से कहा गया कि चक्रवाती प्रभाव के कारण शुक्रवार (8 दिसंबर) को शिक्षक अभ्यर्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन समय यानी आठ दिसंबर को होने वाले एग्जाम के टाइम-टेबल में बदलाव किया है। बीपीएससी ने चक्रवाती तूफान मिचौंग को देखते हुए यह फैसला लिया है। बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि चक्रवाती प्रभाव के कारण विभिन्न ट्रेनों के देरी से चलने आदि को देखते हुए शुक्रवार (8 दिसंबर) को शिक्षक अभ्यर्थियों को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। आज की परीक्षा 2:30 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं बीपीएससी के सचिव रवि भूषण ने बताया कि चक्रवाती प्रभाव के कारण विभिन्न ट्रेनों का देरी से परिचालन हुआ है। बीपीएससी अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो इस कारण समय सारणी में बदलाव किया गया है। शुक्रवार को अभ्यर्थियों को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा 2:30 बजे से शुरू होगी। यह सूचना बीपीएसससी की ओर से शिक्षक अभ्यर्थियों के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
14 और 15 दिसंबर को बिहार के इन 9 जिलों में परीक्षा
बीपीएससी के अनुसार, 8 दिसंबर, 9 दिसंबर, 10 दिसंबर, 12 दिसंबर, 14 दिसंबर और 15 दिसंबर को विभिन्न जिलों में एकल पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी। 9 दिसंबर को बिहार सर्वाधिक 555 सेंटर पर परीक्षा ली जाएगी। वहीं, 14 और 15 दिसंबर को बिहार के 9 जिले (पटना, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, भागलपुर, नालंदा, सारण, दरभंगा एवं पूर्णियां) में प्राथमिक (वर्ग 1 से 5) और उच्च माध्यमिक (वर्ग 11 से 12) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थियों की जांच के क्रम में e-Admit Card एवं आधार कार्ड से मिलान करते हुए e-Admit Card के बार-कोड की स्कैनिंग होगी। इसके बाद फोटोग्राफ का मिलान होगा, फिर परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। बता दें शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के लिए लगभग 8,41,835 लाख अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन फार्म भरा है।