फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CSBC Bihar Police Constable Examination : bihar police rejected list 2023 correction date and process in hindi

Bihar News : सिपाही भर्ती के आवेदनों में इन गलतियों को सुधारने के लिए अब 5 दिन, 24 सितंबर से परीक्षा होगी

Thu, 03 Aug 2023 10:45 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 03 Aug 2023 10:45 AM IST
सार

Bihar Police : अगर आपने या आपके किसी परिचित ने सिपाही भर्ती के लिए आवेदन किया है तो खबर में दिए bihar police rejected list 2023 को देख लें। कुल 3279 अभ्यर्थियों ने गलतियां की हैं। सुधारने की प्रक्रिया भी बता रहे और समय सीमा भी। पढ़ें...

विज्ञापन
CSBC Bihar Police Constable Examination : bihar police rejected list 2023 correction date and process in hindi
सिपाही भर्ती परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार पुलिस के सिपाही संवर्ग में भर्ती के लिए केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) की वेबसाइट CSBC पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले 3279 अभ्यर्थियों ने कुछ गलतियां कर दी हैं। विज्ञापन संख्या 1/2023 के तहत बिहार पुलिस के सिपाही संवर्ग में जिला पुलिस, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल व अन्य इकाइयों में रिक्त पद हेतु ऑनलाइन आवेदन में की गई इन गलतियों को सुधारने का समय मिला है। सुधारने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है और यह 8 अगस्त तक ही सुधार सकेंगे। 21 हजार 391 पदों पर भर्ती के लिए 24 सितंबर, 1, 7 व 15 अक्टूबर को लिखित परीक्षा होगी। दोनों पालियों में परीक्षा होगी। तारीखें पूरी तरह पक्की होने के बाद ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा।

विज्ञापन


किस तरह की गलतियां हैं, पहले यह समझें
ऑनलाइन आवेदन के दौरान कई अभ्यर्थियों ने अपना फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड नहीं किया है। संभव है कि उन्होंने अपलोड किया हो, लेकिन सर्वर की गड़बड़ी के कारण वह अपलोड नहीं हुआ हो। यह भी संभव है कि कुछ अभ्यर्थियों ने फोटो अस्पष्ट दिए हों या उसका आकार सही नहीं हो। इसी तरह हिंदी एवं अंग्रेजी के हस्ताक्षर अस्पष्ट भी हो सकते हैं या छूटे हुए भी हो सकते हैं। इसकी वजह स्लो सर्वर या हैंगिंग इश्यू भी हो सकता है और आवेदक की गलती भी।
विज्ञापन


गलती की वजह ढूंढ़ने का समय नहीं, प्रक्रिया जानें
सबसे पहले यह ध्यान देना है कि आपने आवेदन किया है तो गलती की वजह ढूंढ़ने की जगह तत्काल यह काम करें। एक बार इस लिंक https://csbc.bih.nic.in/Advt/Notice-01-08-2023.pdf को वेब ब्राउजर में पेस्ट कर वेबसाइट पर जाएं। इस पीडीएफ फाइल में अपना नाम या आवेदन संख्या देख सकते हैं। नाम, पिता का नाम और आवेदन संख्या; तीनों एक जगह मिल जाए तो समझिए कि आपके फॉर्म में सुधार जरूरी है, वरना आवेदन बेकार जाएगा। अगर 3279 नामों की सूची में अपना नाम सर्च करना चाहते हैं तो पीडीएफ पेज खोलकर कीबोर्ड में एक साथ कंट्रोल एफ (Ctrl F) दबाएं। फाइंड का ऑप्शन आएगा। उसमें अपना नाम अंग्रेजी में टाइप करें। पहला नाम ही सर्च करेंगे तो काफी होगा। जैसे नाम राकेश कुमार है तो RAKESH डालकर देखें। इंटर दबाते जाएंगे तो राकेश नाम के कुल 14 लोगों का विवरण आएगा। इसमें पक्का करना है कि पिता का नाम और आवेदन संख्या मैच कर रहा है या नहीं। अगर यह मिलान हो गया और नाम मिल गया हो तो आगे जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची में नाम देख न घबराएं, आसान प्रक्रिया समझें
अगर इस सूची में आपका नाम, पिता का नाम और आवेदन संख्या एक जगह दिख गया हो तो घबराना नहीं है। इस लिंक https://apply-csbc.com/CSBC_CT_0123_PHOTOUPLOAD/applicationIndex को कॉपी कर वेब ब्राउजर में इसे। इसके बाद बताए गए आकार (लंबाई-चौड़ाई और केबी) में फोटो, हस्ताक्षर वगैरह अपलोड कर दें। एक बार फिर ध्यान में डाल लें कि 8 अगस्त 2023 के बाद यह विकल्प नहीं मिलेगा। वैसे अंतिम समय में सर्वर का इश्यू हो सकता है, इसलिए जल्द से जल्द आवेदन सुधार लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed