सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, CRPF ने निष्क्रिय की एक ही जगह पर 64 IED
- 12 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद सीआरपीएफ की 205 कोबरा बटालियन और 153 बटालियन ने खोजी आईईडी
- हमले और आईईडी की खुफिया जानकारी भी सीआरपीएफ की इंटेलिजेंस इकाई ने ही दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीआरपीएफ की 205 कोबरा बटालियन और 153 बटालियन ने 12 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद आईईडी को बरामद कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया है। खास बात है कि इस हमले और आईईडी की खुफिया जानकारी भी सीआरपीएफ की इंटेलिजेंस इकाई ने ही दी है।
उस वक्त जवान हैरान रह गए जब ये एक दूसरे से जुड़ी आईईडी की संख्या 64 तक पहुंच गई। अधिकारियों के अनुसार आईईडी की यह संख्या बहुत बड़ी मार कर सकती थी। आईईडी को कई किलोमीटर के क्षेत्र में दबाया गया था। अगर इनमें से एक भी आईईडी फटती तो बाकी के सारे विस्फोटक भी तुरंत सक्रिय हो जाते।
अमूमन नक्सलियों ती तरफ से इतनी बड़ी संख्या में आईईडी तभी लगाई जाती है, जब कोई बड़ा हमला करना हो। ऐसे हमले के लिए चारों तरफ आईईडी लगाई जाती है और जब कोई सुरक्षा बल आईईडी के बीच में फंस जाते हैं, तो वे विस्फोट कर जवानों पर चारों तरफ से अंधाधुंध फायरिंग कर देते हैं।