{"_id":"64f1d31339d723bb3207271f","slug":"criminals-shot-vikramganj-block-chief-rakesh-kumar-in-rohtas-fear-of-attack-in-old-enmity-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: रोहतास में अपराधियों ने विक्रमगंज प्रखंड प्रमुख को मारी गोली; पुरानी रंजिश में हमला करने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: रोहतास में अपराधियों ने विक्रमगंज प्रखंड प्रमुख को मारी गोली; पुरानी रंजिश में हमला करने की आशंका
Fri, 01 Sep 2023 05:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 01 Sep 2023 05:33 PM IST
सार
Bihar Police: रोहतास में दिनदहाड़े विक्रमगंज प्रमुख पर गोलीबारी करने का मामला सामने आया है। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंट भेजा गया है। वहीं, पुलिस पुरानी रंजिश में हमला किए जाने की बात कह रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के रोहतास में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े विक्रमगंज प्रमुख को गोली मार दी। जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायल प्रखंड प्रमुख को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, एसपी ने पुरानी रंजिश के कारण गोली चलाए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। विक्रमगंज में घटी इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस के प्रति लोगों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
घटना की पुष्टि करते हुए रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम देने का प्रथम दृष्टया मामला सामने आ रहा है। इसकी जांच की जा रही है। दरअसल, विक्रमगंज प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार सिंह उर्फ लाली पर अपराधियों ने गोली चलाई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने प्रमुख की गाड़ी को देखकर गोली चलाई। प्रखंड प्रमुख के दाहिने हाथ में गोली लगने की बात बताई गई, जिनका उपचार किया जा रहा है। विक्रमगंज अनुमंडलीय अस्पताल अस्पताल में घायल प्रखंड प्रमुख को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर में रेफर किया गया है।
विज्ञापन