फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vigilance team is conducting a raid at the residential premises of Begusarai ADM Om Prakash Prasad

बिहार : बेगूसराय के एडीएम ओमप्रकाश प्रसाद के आवास पर विजिलेंस टीम की छापेमारी, नगदी बरामद

Sat, 17 Nov 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Updated Sat, 17 Nov 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team is conducting a raid at the residential premises of Begusarai ADM Om Prakash Prasad

विजिलेंस टीम बिहार में बेगूसराय के एडीएम के यहां छापेमारी कर रही है। पटना से गई विजिलेंस टीम ने बेगूसराय के एडीएम ओमप्रकाश प्रसाद के आवास पर छापामारी करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया है। उनके घर से नगदी और बैंक पासबुक सहित अन्य सामानों की बरामदगी हुई है। विजिलेंस टीम किसी भी समय ओपप्रकाश को पटना मुख्यालय ले जा सकती है। 

विज्ञापन


बता दें कि एडीएम के खिलाफ भ्रष्टाचार की कई शिकायतें मिली थीं जिसके बाद उनपर ये कार्रवाई की गई है। विजिलेंस टीम ने कई गाड़ियों और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एडीएम के घर छापामारी की। उनके घर से नगदी और बैंक पासबुक सहित अन्य सामानों की बरामदगी हुई है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि किसी मामले के निपटारे के लिए एडीएम रिश्वत ले रहे थे जिसकी सूचना विजिलेंस टीम को मिल गई। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दल ने छापामारी कर छह लाख रूपए रिश्वत लेते हुए एडीएम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ओमप्रकाश के यहां अभी भी रेड जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed