{"_id":"5bfd168fbdec2241b6287c28","slug":"one-bank-employee-was-shot-dead-during-a-loot-attempt-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: लूटपाट करने आए बदमाशों ने बैंककर्मी को गोली मारी, मौके पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार: लूटपाट करने आए बदमाशों ने बैंककर्मी को गोली मारी, मौके पर मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Nov 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बिहार में एक बैंककर्मी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना कठिहार जिले की है। यहां बदमाश लूटपाट करने आए थे। उसी दौरान उन्होंने बैंककर्मी को गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दो बैंककर्मियों को गोली मारी थी। एक अन्य कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के पोठिया थाना इलाके की है।Bihar: One bank employee was shot dead during a loot attempt in Katihar near Ameen Chowk, earlier today. Police personnel are present at the spot.
— ANI (@ANI) November 27, 2018
जानकारी के मुताबिक दोनों बैंककर्मी बंधन बैंक से 80 हजार रुपये लेकर कुर्सेला जा रहे थे। इस दौरान दो बाइक सवार अपराधी उनका पीछा करने लगे। मौका मिलते ही उन्होंने कर्मियों पर गोली से हमला किया और पैसे लेकर भाग गए। पुलिस ने घटना में मारे गए कर्मचारी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिहार में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे पहले सोमवार को बांका में एक बैंक कर्मचारी की हत्या हुई है। बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। बैंकर उस वक्त बैंक की ओर जा रहा था। घात लगाए बदमाशों ने तभी उनपर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।