फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   man wrote letter to police and administration, after 9 days found dead

हत्या से पहले पुलिस और प्रशासन को लिखा था पत्र, 9 दिनों बाद मिली लाश

Fri, 04 May 2018 03:23 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 04 May 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
man wrote letter to police and administration, after 9 days found dead

बिहार के मधेपुरा जिले की पुलिस हत्या की आशंका की जांच आदेश मिलने के बाद नहीं बल्कि हत्या के बाद करती है। ऐसा ही एक मामाला जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र का है। जहां मजरहट निवासी मोहन साह की हत्या कर दी गई है। मोहन सब्जी बेचने का काम करता था। वह 17 मार्च को घर से लापता हुआ था जिसके बाद 22 अप्रैल को उसका शव बुधमा नहर से बरामद हुआ। 

विज्ञापन


हत्या के बाद मोहन के परिवार ने अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज करवाया। जिसके बाद मामले को संवेदनशील बताते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। वहीं मोहन के परिवार वालों ने जो कागजात पेश किए हैं उनसे साफ तौर पर जाहिर हो रहा है कि इस हत्या के पीछे पुलिस और प्रशासन की बड़ी लापरवाही है। 
विज्ञापन


मौत से पहले भेजे थे पत्र

मोहन के घर में रखे एक बक्से को जब उसके परिवार वालों ने खोला तो वो हैरान रह गए। उन्हें बक्से में पत्र की कुछ रसीदें मिली जिनसे पता चलता है कि उसने हत्या से पहले एसपी-डीएम से लेकर सीएम-पीएम को पत्र लिखे थे। जानकारी के मुताबिक मोहन ने प्रधान डाकघर, मधेपुरा से 13 अप्रैल को स्पीड पोस्ट से सीएम, डीएम, एसपी और पीएम के नाम से स्पीड पोस्ट भेजा था। सूत्रों के मुताबिक उसने पत्र के जरिए खुद की हत्या की आशंका जताई थी। लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और मोहन को अपनी जान गंवानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed