फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Goons harrased couple in Bihar, trying to sexual harrased woman, video viral

प्रेमी जोड़े के साथ बदमाशों ने की मारपीट, युवती से दुष्कर्म करने की कोशिश

Sun, 26 May 2019 03:48 PM IST
Shilpa Thakur क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 26 May 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
Goons harrased couple in Bihar, trying to sexual harrased woman, video viral
प्रेमी जोड़े के साथ बदमाशों ने की मारपीट - फोटो : social media

बिहार के बेगूसराय में पांच से छह बदमाशों ने एक प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट की है। बदमाशों ने युवती का बलात्कार करने की कोशिश भी की। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि प्रेमी जोड़े के साथ एक पुलिया के पास मारपीट की जा रही है।


loader

आरोपी ना केवल इन्हें बेरहमी से डंडों से मार रहे हैं बल्कि युवती के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए, उसके साथ बलात्कार की कोशिश भी कर रहे हैं।

ये घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर गांव की बताई जा रही है। वीडियो में दिख रहा है कि प्रेमी जोड़ा बार-बार बदमाशों से छोड़ने की विनती कर रहा है, लेकिन बदमाशों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा। आरोपी बार-बार लड़की के साथ अभद्र भाषा बोल रहे हैं।  

डीएसपी हेड क्वार्टर कुंदन कुमार सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो वीरपुर थानाध्यक्ष को दिया गया है। इसके आधार पर बदमाशों की पहचान कराने का निर्देश दिया गया है।

बता दें बिहार में बीते साल भी एक प्रेमी जोड़े के साथ ऐसी ही घटना हुई थी। ये वीडियो बिहार के गया जिले का था जिसमें गांव के लोग प्रेमी जोड़े को गालियां देते हैं। वो उनसे अपने माता-पिता को लाने को कहते हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed