फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar: honour killing in gaya

ऑनर किलिंग: लड़की के घरवालों ने प्रेमी जोड़े की हत्या कर शव के कई टुकड़े किए 

Tue, 12 Feb 2019 10:13 AM IST
तिवारी अभिषेक क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: तिवारी अभिषेक Updated Tue, 12 Feb 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
bihar: honour killing in gaya
प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार के गया में एक प्रेमी जोड़े को प्यार की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। यहां लड़की के परिवारवालों को दूसरी जाति के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग का पता चलने पर उन्होंने दोनों को मौत के घाट उतार दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हत्या में लड़की के पिता, चाचा और मामा का लड़का शामिल था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पुछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि लड़की के घरवालों ने प्रेमी व प्रेमिका की हत्या कर उनके शव को टुकड़ों में काटकर पेट्रोल डालकर जला दिया है। मामला गया के वजीरगंज इलाके का बताया जा रहा है। इस घटना को पैमार नदी के पास अंजाम दिया गया है। पुलिस ने उनके अस्थियों के अवशेष को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, युवक मनियारा में लड़की को ट्यूशन पढ़ाता था। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। इसके बाद दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद वह वजीरगंज में एक किराए के मकान में रहने रह रहे थे। इसका पता जब लड़की के परिवारवालों को चला तो वह आगबबूला हो गए। उन्होंने पुलिस पर दबाव बनाकर दोनों को गिरफ्तार करवा लिया। इसके बाद युवक को जेल भेज दिया गया था। लेकिन जब वह जेल से छूटा तो अपनी बहन के घर पर रह रहा था। इसके बाद वह 7 फरवरी को अपनी बहन की ससुराल से लौट रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच, वह अपनी प्रेमिका से मिलने मनियारा पुल के पास पहुंच गया। बताया जाता है कि पास में मौजूद एक पेट्रोल पंप पर वह तेल लेने के लिए रुका था, जहां से उसे अगवा कर लिया गया। इसके बाद हुबली नदी के किनारे एक सूनसान जगह पर लड़की को भी लाया गया। फिर दोनों की गला दबाकर हत्या कर शव के कई टुकड़े कर जला दिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना जूर्म कबूल कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed