फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   After four days of marriage women murdered husband because of headache

सिर दर्द से परेशान पत्नी ने की पति की हत्या, चार दिन पहले ही हुई थी शादी

Wed, 04 Jul 2018 03:46 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
After four days of marriage women murdered husband because of headache

बिहार के सारण जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने सिर दर्द से परेशान होकर अपने पति की हत्या कर दी। आरोपी पत्नी ने इसके लिए गड़ासे का प्रयोग किया। बताया जा रहा है कि घटना जिले के गड़सा क्षेत्र के मुकीमपुर गांव की है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला सिन्की देवी की शादी चार दिन पहले ही हुई थी। सिन्की की यह दूसरी शादी थी जबकि उसके पति रविंद्र सिंह की यह तीसरी शादी थी। पुलिस सिन्की से पूछताछ कर रही है। लेकिन हत्या के पीछे की असल वजह सिर दर्द है या कुछ और इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। इस घटना से पूरा गांव सकते में है। चार दिन पहले तक इस घर में जश्न का माहौल था जहां अब मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


कमरे से आ रही थी काटने की आवाज

पुलिस के मुताबिक मृतक के भाई संतोष सिंह का कहना है कि उसके भाई की 29 जून को सिन्की के साथ शादी हुई थी। घर में कोई परेशानी नहीं थी। उसने बताया कि बीती रात उनके कमरे से कुछ काटने की आवाज आ रही थी। जिसके बाद जब परिवार ने कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो वह हैरान रह गए। सिन्की अपने पति को मारकर उसके टुकड़े कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए तब तक रविंद्र की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया है। मामले पर जिले के एसपी हरकिशोर राय का कहना है कि पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed