{"_id":"6281cae7c00c7367471f41c8","slug":"crime-news-dj-dispute-during-marriage-in-bihar-many-injured-including-bride","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मंडप से सीधे अस्पताल पहुंची दुल्हन, शादी वाली रात क्या हुआ ऐसा? जानकर हैरान रह जाएंगे आप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मंडप से सीधे अस्पताल पहुंची दुल्हन, शादी वाली रात क्या हुआ ऐसा? जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Mon, 16 May 2022 09:24 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 16 May 2022 09:24 AM IST
सार
कुछ लोग डीजे एक ट्राली पर लादकर दुल्हन के घर के सामने आ गए और उसे बजाने लगे। इसके बदले उन्होंने 10 हजार रुपये की मांग की। जब दुल्हन और परिवार वालों ने पैसे देने से मना किया तो उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नवादा जिले में एक दुल्हन की रविवार को शादी होनी थी। उसे विदा होकर अपने ससुराल जाना था, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि वह सीधे अस्पताल पहुंच गई, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह सारा मामला डीजे विवाद से जुड़ा हुआ है। शादी में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दुल्हन समेत चार लोगों को बुरी तरह से पीटा गया, जिसके बाद घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दुल्हन के परिवार वालों की शिकायत पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, वहीं अन्य आरोपियों को भी तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
क्या है विवाद की जड़
नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के पचम्बा गांव में रविवार को एक लड़की की शादी थी। घर में शादी से पहले के कार्यक्रम निभाए जा रहे थे। थोड़ी देर में बारात आनी थी। इसी दौरान कुछ लोग डीजे एक ट्राली पर लादकर दुल्हन के घर के सामने आ गए और उसे बजाने लगे। इसके बदले उन्होंने 10 हजार रुपये की मांग की। जब दुल्हन और परिवार वालों ने पैसे देने से मना किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और उन लोगों ने दुल्हन के परिवार वालों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दुल्हन और अन्य चार लोगों को बुरी तरह से पीटा। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और तीन लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
तलवार, लाठी-डंडे से की पिटाई
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के ही रामबालक चौहान, उमेश चौहान और कमलेश चौहान समेत अन्य लोगों ने घटना को अंजाम दिया। डीजे चलाने और पैसे देने से मना करने पर तलवार, लाठी-डंडे से उन पर हमला किया गया। यह सब तब हुआ जब दुल्हन की बारात कुछ ही देर में आने वाली थी।