फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Crazy husband killed his wife by cutting her with sharp weapon in Madhepura, also tried to bury dead body

Bihar: शादी के 10 साल में बेटा-बेटी सब दिया, दहेज की मांग खत्म नहीं हुई; काटकर हत्या के बाद दफना रहा था शव

Tue, 27 Jun 2023 05:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 27 Jun 2023 05:29 PM IST
सार

मुरलीगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि चौकीदार के माध्यम से हम लोगों को सूचना मिली है। शव पटरी के पास से बरामद किया गया है। परिजनों ने सड़क भी जाम कर दी थी। उन लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Crazy husband killed his wife by cutting her with sharp weapon in Madhepura, also tried to bury dead body
घटनास्थल पर मौजूद मृतका के मायके वाले तथा स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा में बीती रात एक विवाहिता की उसके पति ने धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। घटना सदर अनुमंडल के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जोरगामा वार्ड नंबर 10 की है। मामले की सूचना पर मायके वाले बेटी के घर पहुंचे। तभी ससुराल वाले विवाहिता का शव छोड़ वहां से फरार हो गए। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने मुख्य मार्ग एनएच 107 पर शव रख कर सड़क जाम कर दी।

विज्ञापन


फोन पर मिली बेटी की मौत की खबर
जानकारी के मुताबिक, धबोली निवासी मुन्ना साह की बेटी खुशबू कुमारी की शादी जोरगामा वार्ड 10 निवासी भूपेंद्र साह के बेटे दीपक कुमार के साथ हुई थी। दीपक मीरगंज चौक पर मिठाई की दुकान चलाता था। दोनों पति-पत्नी के चार बच्चे भी हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। मंगलवार सुबह मृत विवाहिता के परिजनों को किसी ने फोन पर हत्या की जानकारी दी।
विज्ञापन


मृतका के आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर प्रदर्शन कर लगाया जाम


उसके बाद मायके वाले जब मीरगंज पहुंचे तो ससुराल वाले घर के पीछे ही गड्ढा खोद कर शव को दफनाने की फिराक में थे। इन लोगों के पहुंचने पर सभी लोग फरार हो गए। मृतका के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान देखे गए हैं। इससे मालूम चलता है कि धारदार हथियार से कई वार कर उसकी निर्मम हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज के लिए की गई हत्या
मृतक के परिजनों ने बताया कि 2012-13 में खुशबू की शादी काफी धूमधाम से दीपक के साथ की गई थी। हमने दहेज में काफी कुछ दिया भी, लेकिन दीपक और उसके परिवार वालों की डिमांड बढ़ती ही रही। इसके लिए उसके साथ मारपीट भी की जाती रही। लेकिन खुशबू हर दर्द को बर्दाश्त करती रही। लेकिन आज उसकी हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


‘आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी’
वही, घटना को लेकर मुरलीगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि चौकीदार के माध्यम से हम लोगों को सूचना मिली है। शव पटरी के पास से बरामद किया गया है। परिजनों ने सड़क भी जाम कर दी थी। उन लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed