{"_id":"5fb21b9c8ebc3e9be55bc327","slug":"cpi-maoist-organization-blasts-community-building-in-gaya-bihar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गया में भाकपा माओवादी संगठन ने सामुदायिक भवन उड़ाया, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गया में भाकपा माओवादी संगठन ने सामुदायिक भवन उड़ाया, दहशत
Mon, 16 Nov 2020 03:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गया
अमर उजाला नेटवर्क, गया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 16 Nov 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
ब्लास्ट के बाद मौके पर जवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के गया जिले में रविवार की रात नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने सामुदायिक भवन को विस्फोट कर उड़ा दिया। नक्सलियों ने कई जगहों पर पर्चे भी छोड़े हैं, जिसमें सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ बातें कही गई है।
विज्ञापन
जिले के अति नक्सल प्रभावित डुमरिया थाना क्षेत्र के बोधि बिगहा गांव में नक्सलियों ने घटना का अंजाम दिया है। गांव स्थित सामुदायिक भवन को डाइनामाइट लगा कर ध्वस्त किया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल व आसपास छोड़े गए पर्चे में भाकपा माओवादी ने भाजपा सहित एनडीए गठबंधन को ध्वस्त करने, अर्द्ध सैनिक बलों व पुलिस अड्डों को तबाह करने, पुलिसिया राज को ध्वस्त करने आदि बातें लिखी हैं। बताया जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में ही नक्सलियों की मंशा विध्वंसक कार्रवाई करने की थी।
विज्ञापन
इसके लिए संगठन की ओर से नक्सल प्रभावित इलाकों में बम प्लांट भी किए गए थे। लेकिन सुरक्षाबलों व स्थानीय पुलिस की सतर्कता से बम बरामद कर लिया गया था। चुनाव के बाद जैसे ही पुलिस की सक्रियता में थोड़ी कमी आई, माओवादियों ने बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली है।