फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Cousins went to take bath in river in Jamui died due to drowning; villagers blocked road by keeping dead body

Bihar News: नदी में नहाने गए ममेरे और फुफेरे भाइयों की डूबने से मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर जाम की सड़क

Sat, 02 Sep 2023 04:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 02 Sep 2023 04:07 PM IST
सार

Bihar: जमुई में नदी में नहाने गए चचेरे-फुफेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों बालू खनन द्वारा बने गहरे गड्ढे में चले गए थे। इस घटना को लेकर गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों शवों को रखकर सड़क जाम कर दी और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Cousins went to take bath in river in Jamui died due to drowning; villagers blocked road by keeping dead body
गरही बड़ीवाघ मुख्य मार्ग पर मृतकों के शव रख कर प्रदर्शन करते गुस्साए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र के पनभरवा नदी बालू घाट में नहाने के दौरान शुक्रवार दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग नदी घाट की ओर दौड़ पड़े। जहां काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों बच्चों के शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक बच्चों की पहचान पनभरवा गांव निवासी संतोश यादव के बेटे कुणाल यादव (10) और सिकंदरा प्रखंड के नर्मदा गांव निवासी सकलदेव यादव के बेटे पवन कुमार (11) के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में ममेरे और फुफेरे भाई थे। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना को लेकर गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों शवों को रखकर सड़क जाम कर दी और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को लेकर पवन अपनी मां के साथ मामा के घर पनभरवा आया था। जहां शनिवार को अपने ममेरे भाई कुणाल यादव के साथ गांव के ही पास स्थित नदी में स्नान करने के लिए गया था। लेकिन बालू उठाव के कारण नदी में बने गड्ढे में चले जाने से दोनों बच्चे डूब गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते बालू घाट पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जहां काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा दोनों बच्चों के शव को गहरे पानी से निकाला गया। उसके बाद घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई। इधर, दोनों बच्चों के शव देखते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


वहीं, घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों बच्चों के शव को सड़क पर रखकर गरही बड़ीवाघ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। साथ ही स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर, सड़क जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस परिजनों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। लेकिन परिजन घटनास्थल पर वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed