फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Couple was sitting near their under-construction house in Motihari; About 30 miscreants shot husband

Bihar Crime: अपने निर्माणाधीन मकान पास के बैठे थे दंपति; करीब 30 लोगों ने किया हमला, गोली लगने से पति की मौत

Tue, 17 Oct 2023 06:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 17 Oct 2023 06:17 PM IST
सार

Bihar: रघुनाथपुर ओपी पुलिस ने बताया कि रॉबिन नाम के युवक की जांघ में गोली लगी है, जिससे उसकी मौत हो गई है। परिजनों ने अभी आवेदन नहीं दिया है। रॉबिन का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। वहीं, घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
Couple was sitting near their under-construction house in Motihari; About 30 miscreants shot husband
मृतक रॉबिन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में भूमि पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में चंदन राम नामक व्यक्ति पर रॉबिन नामक युवकी की हत्या करने का आरोप लगा है। यह आरोप मृतक की पत्नी रीति कुमारी ने लगाया है। रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र के माई स्थल के पास रॉबिन और ओम प्रकाश सहनी ने मिलकर ढाई बीघा जमीन करीब पांच वर्ष पहले खरीदी थी। उसपर कुख्यात अपराधी चंदन राम की भी नजर थी। लेकिन दूसरे मामले में जेल जाने के बाद से बाद से वह शांत था। इस बीच रॉबिन साह ने उस जमीन में से लगभग सब बेच दी थी। बस दो कट्ठा जमीन बची थी, जिस पर अपना घर बना रहा था।

विज्ञापन


रॉबिन की पत्नी रीति कुमारी ने बताया कि वह गर्भवती है, अपने पति के साथ रोज रात में खाना खाने के बाद जमीन पर टहलने जाति थी। उसी तरह बीती रात भी टहलने गए थे। इसी दौरान वहां हम लोग बैठे थे कि चंदन राम ने अपने लगभग बीस से तीस लोगों के साथ मेरे पति पर चाकुओं से हमला कर दिया। जब वह वहां से भागे तो उन्हें गोली मार दी। गोली उनकी जांघ में लगी। हम लोग उन्हें इलाज के लिए मणि हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों बताया कि उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


गम में डूबा पीड़ित परिवार


घटना की सूचना पर सदर एएसपी राज रघुनाथपुर ओपी पहुंचे। जहां अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि रॉबिन नाम के युवक की जांघ में गोली लगी है, जिससे उसकी मौत हो गई है। परिजनों ने अभी आवेदन नहीं दिया है। रॉबिन का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। वहीं, घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed