फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   coronavirus nitish kumar talks with PM modi through video conferencing demand ppe kit masks for state

कोरोना: नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से की बात, डॉक्टरों के लिए मांगी पांच लाख किट

Fri, 03 Apr 2020 08:27 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 03 Apr 2020 08:27 AM IST
विज्ञापन
coronavirus nitish kumar talks with PM modi through video conferencing demand ppe kit masks for state
नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कोरोना वायरस के संकट से निपटने की तैयारियों को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री से कोरोना से बचाव के लिए भारी संख्या में किट और अन्य उपकरणों की मांग की।

विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई बातचीत का मुख्य केंद्र वायरस के संक्रमण से बचने के लिए किट और अन्य उपकरणों पर रहा। नीतीश ने प्रधानमंत्री के साथ चर्चा में इस बात पर उम्मीद जताई की देश सभी चुनौतियों से निपट लेगा और जल्द ही इस महामारी को हरा देगा। नीतीश के इस बयान का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'आपके मुंह में घी शक्कर।'
विज्ञापन


एक निजी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार नीतीश सरकार ने बाद में मीडिया को चर्चा का पूरा ब्योरा दिया। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा, 'हमने पांच लाख व्यक्तिगत सुरक्षा किट (पीपीई) की मांग की थी लेकिन हमें केवल 4,000 ही मिले। हमने 10 लाख एन95 मास्क मांगे थे लेकिन सिर्फ 10,000 ही मिले। इसके अलावा हमने 10 लाख पीआई मास्क मांगे थे मगर केवल एक लाख ही मुहैया कराए गए। हमें 10,000 आरएनए किट की जगह 250 ही उपलब्ध हुए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन




नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को बताया कि हमने 100 वेंटिलेटर की मांग की थी जबकि अभी तक एक भी नहीं मिला है। उन्होंने एक ऐसी किट उपलब्ध कराने को कहा जिसमें टेस्टिंग, किट, आरएनए किट और अन्य उपकरण भी शामिल हों। प्रधानमंत्री ने दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, केरल, कर्नाटक आदि राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भी चर्चा की।


कांफ्रेंसिंग में उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन भी मौजूद थे। गृह मंत्री मे कहा कि प्रोटिक्टिव गियर मुहैया कराने की कोशिशें जारी हैं। राज्य भी अपने स्तर पर कोशिश कर सकते हैं। हालांकि सरकार ने राज्यों के फंड मांगने पर कोई जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed