{"_id":"5e86e2c58ebc3e769b06f920","slug":"coronavirus-news-bihar-latest-update-in-hindi-covid19-one-death-positive-cases-toll-rises","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Bihar: बिहार में एक संदिग्ध की मौत, संक्रमित मरीजों की संख्या 29 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Bihar: बिहार में एक संदिग्ध की मौत, संक्रमित मरीजों की संख्या 29 हुई
Fri, 03 Apr 2020 02:32 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 03 Apr 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
बिहार में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का कहर देश में तेजी से फैलता जा रहा है। इसी बीच बिहार में कोरोना से दूसरी मौत का मामला सामने आया है। बिहार के भोजपुर जिले में एक कोरोना वायरस संदिग्ध की गुरुवार शाम मौत होने के बाद इस रोग से प्रदेश में अब तक मौत के दो मामले सामने आए हैं। इससे पहले मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गई थी।
विज्ञापन
प्रदेश में इस रोग के 29 पॉजिटिव मामले अब तक सामने आ चुके हैं। बिहार स्वास्थ्य सोसायटी की राज्य निगरानी अधिकारी डॉ रागिनी मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि भोजपुर जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में भर्ती एक मरीज की गुरुवार शाम मृत्यु हो गई जिसका नमूना जांच के लिए पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीएमएस) भेजा गया था।
विज्ञापन
बिहार में अब तक तक कोरोना वायरस के 1973 संदिग्ध रोगियों के नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें अब तक 1940 नमूने निगेटिव और 29 पॉजिटिव पाए गए हैं। गौरतलब है कि मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गई थी, उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिए जाने के बाद उसके कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई थी।
विज्ञापन
कतर से लौटे मुंगेर निवासी उक्त मरीज के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई भेजे गए थे, जिसमें से अब तक 11 कोरोना वायरस के पॉजिटिव पाए गए हैं। बिहार में अब तक दो कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।