फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Coronavirus in Bihar update Hindi News RJD MLA Shahnawaz Alam infected with Corona virus, sent to isolation

Coronavirus in Bihar: राजद विधायक शाहनवाज आलम कोरोना पॉजिटिव, पहले भी कई नेता हो चुके हैं संक्रमित

Thu, 02 Jul 2020 01:59 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: देव कश्यप Updated Thu, 02 Jul 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar update Hindi News RJD MLA Shahnawaz Alam infected with Corona virus, sent to isolation
राजद विधायक शाहनवाज आलम (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक शाहनवाज आलम के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिला स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि बुधवार को विधायक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद उन्हें कुसियार गांव स्थित एक पृथकवास वार्ड में रखा गया है।

विज्ञापन


विधायक ने बताया कि मंगलवार को वह खुद जांच कराने पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि 30 जून को बिहार के औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए थे। सिंह औरंगाबाद के सत्येंद्रनगर स्थित अपने आवास में ही पृथकवास में हैं।
विज्ञापन


इससे पहले 28 जून को बिहार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। बिहार के कटिहार जिला के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी को कटिहार के एक निजी होटल में बनाए गए पृथकवास वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के पहले ऐसे मंत्री हैं जो कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। 22 जून को बिहार के दरभंगा जिले के जाले विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जिबेश कुमार मिश्रा के जांच नमूने में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर उन्हें इलाज के लिए पटना स्थित एम्स रेफर कर दिया गया था।


राजद के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। रघुवंश की 16 जून को अचानक तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें पटना स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था और 17 जून को आई उनकी जांच रिपोर्ट में कारोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed