{"_id":"5eda25a98ebc3e90240f8813","slug":"coronavirus-in-bihar-today-update-latest-news-patna-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में कोरोना वायरस से कुल 28 लोगों की मौत, संक्रमण के मामले बढ़कर 4452 हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में कोरोना वायरस से कुल 28 लोगों की मौत, संक्रमण के मामले बढ़कर 4452 हुए
Fri, 05 Jun 2020 04:29 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 05 Jun 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में तीन और मरीजों की मौत हो जाने से इस वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 28 हो गई और संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,452 हो गए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान तीन और मरीजों की मौत (बेगूसराय, नवादा एवं शिवहर जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत) हो जाने के बाद प्रदेश में संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हो गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक बेगूसराय एवं खगडिया में तीन-तीन, भोजपुर पटना, सीतामढ़ी, सिवान एवं वैशाली में दो—दो तथा भागलपुर, जमुई, जहानाबाद, मधेपुरा, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर, सारण एवं शिवहर जिले में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
राज्य में अब तक 88,313 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 2,120 मरीज ठीक हुए हैं।