फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi Yadav in Home Quarantine News: Tejashwi yadav in home quarantine after political adviser sanjay yadav tested COVID19 positive

राजनीतिक सलाहकार के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद तेजस्वी ने खुद को किया क्वारंटीन

Fri, 28 Aug 2020 02:57 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Fri, 28 Aug 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Tejashwi Yadav in Home Quarantine News: Tejashwi yadav in home quarantine after political adviser sanjay yadav tested COVID19 positive
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव - फोटो : ANI

कोरोना संकट के बीच बिहार में आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले ही आरजेडी के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संजय के कोरोना संक्रमित होने के कारण तेजस्वी यादव ने भी खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि संजय यादव अभी दिल्ली में हैं। तेजस्वी उनके साथ चार दिन पहले तक थे। कोरोना संक्रमित संजय यादव के संपर्क में आने के बाद तेजस्वी पिता लालू प्रसाद यादव से भी मिले थे। वहां से लौटकर वे पटना में मां राबड़ी देवी और भाई तेज प्रताप यादव सहित परिवार के सदस्यों के संपर्क में भी रहे। 
विज्ञापन


 

बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पिछले काफी वक्त से रांची के रिम्स में भर्ती है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस दौरान लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने ही पार्टी की कमान संभाली हुई है। तेजस्वी यादव लगातार लोगों के बीच भी जा रहे हैं और बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा भी कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों समेत अन्य मुद्दों को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


तेज प्रताप यादव ने लालू से मुलाकात की
वहीं, लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को रांची में अपने पिता से मुलाकात की। तेज प्रताप यहां रिम्स निदेशक के बंगले में मुलाकात की। तेज प्रताप अपराह्न लगभग डेढ़ बजे लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे। उनकी कोरोना वायरस संक्रमण के लिए रैपिड एंटीजेन जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें मिलने की अनुमति दी गई।

 

राज्य में कोरोना संक्रमितों की स्थिति
बिहार में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। बिहार में अब तक कोरोना वायरस के 1.28 लाख से ज्यादा संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही 650 से ज्यादा लोगों की कोरोना के कारण मौत भी हो चुकी है। वहीं,अब तक 1.09 लाख कोरोना मरीज इलाज के बाद संक्रमण से उबर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed