फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CoronaVirus Bihar News in Hindi: COVID19 positive cases toll rises

कोरोना वायरस: बिहार में एक नया मामला, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हुई

Sun, 05 Apr 2020 01:46 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: देव कश्यप Updated Sun, 05 Apr 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Bihar News in Hindi: COVID19 positive cases toll rises
- फोटो : PTI

बिहार में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि सरकार की कोशिशों की वजह से प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है। भागलपुर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के एक अन्य मामले की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में इस रोग से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। वहीं इससे मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गई थी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि भागलपुर के नौगछिया निवासी एक व्यक्ति के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि 65 वर्षीय उक्त व्यक्ति पिछले 18 मार्च को ब्रिटेन से अपने घर लौटे थे।
विज्ञापन


बिहार में अबतक मुंगेर जिला में 7, सिवान में 6, पटना एवं गया में में 5-5, गोपालगंज में 3, नालंदा में 2, लखीसराय, बेगूसराय, सारण और भागलपुर में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बिहार में अब तक तक कोरोना वायरस के 2292 संदिग्ध नमूने की जांच की जा चुकी है जिसमें से अब तक 2257 निगेटिव पाए गए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गई थी, के संपर्क में बीते दिनों 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गए थे। इसमें से अबतक 11 कोरोना वायरस संकमित पाए गए हैं। बिहार में अबतक दो कोरोना संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed