फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Corona virus: Nikah of a couple was performed through video conferencing in Patna Bihar

कोरोना वायरस: बिहार के पटना में लॉकडाउन के चलते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ निकाह

Tue, 24 Mar 2020 05:17 PM IST
आसिम खान एएनआई, पटना
एएनआई, पटना Published by: आसिम खान Updated Tue, 24 Mar 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Corona virus: Nikah of a couple was performed through video conferencing in Patna Bihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच इस जानलेवा वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बिहार को लॉकडाउन किया गया है। प्रदेश की जनता भी अब इसका समर्थन करती नजर आ रही है। इसी बीच बिहार में वीडियो कॉल के द्वारा एक शादी हुई। पटना में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मोलवी साहब ने एक जोड़े का निकाह पढ़ाया।

विज्ञापन

 

बता दें कि बिहार में अभी तक कोरोना के दो मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि राज्य के राशनकार्ड धारकों को एक महीने का राशन मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा पेंशन पाने वालों को भी तीन महीने की पेंशन एडवांस में दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि जिसके पास राशनकार्ड है, उस परिवार को एक हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा कक्षा पहली से 12वीं तक के छात्रों को 31 मार्च तक स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। 

सीएम नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि बिहार के सभी डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ को एक महीने का बेसिक वेतन अलग से प्रोत्साहन के रूप में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को एक माह के मूल वेतन के समतुल्य प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।


इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से अनुरोध किया कि लॉकडाउन के संबंध में राज्य सरकार की ओर से जारी की गई सलाह का पालन करें। उन्होंने आम लोगों से सहयोग की अपील भी की। समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा तथा मुख्य सचिव दीपक कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed