फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Corona in Janata Darbar: 14 including three policemen found infected, Nitish Kumar indicated lockdown in Bihar

'जनता दरबार' में कोरोना: तीन पुलिसकर्मी समेत 14 संक्रमित मिले, नीतीश कुमार ने दिए लॉकडाउन के संकेत

Mon, 03 Jan 2022 04:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी पटना, एएनआई
पटना, एएनआई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 03 Jan 2022 04:16 PM IST
सार

 Nitish Kumar indicated lockdown in Bihar : नीतीश कुमार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार में सख्त पाबंदियों की ओर इशारा किया है। अधिकारियों को अन्य राज्यों में जारी की गई कोरोना गाइडलाइंस को देखने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Corona in Janata Darbar: 14 including three policemen found infected, Nitish Kumar indicated lockdown in Bihar
नीतीश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

दूसरे राज्यों की तरह बिहार में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पटना में सीएम नीतीश कुमार के 'जनता दरबार' में शामिल हुए तीन पुलिसकर्मी समेत 14 लोग संक्रमित निकले हैं। इस बीच सीएम नीतीश कुमार ने राज्य में लॉकडाउन के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


नीतीश कुमार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार में सख्त पाबंदियों की ओर इशारा किया है। अधिकारियों को अन्य राज्यों में जारी की गई कोरोना गाइडलाइंस को देखने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए मंगलवार को बैठक बुलाई गई है। बैठक में विमर्श के बाद फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बिहार में लागू कोरोना अनलाक की मियाद पांच जनवरी को समाप्त हो रही है। 

पहली जीनोम अनुक्रमण सुविधा शुरू 
इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश ने बताया कि बिहार की पहली जीनोम अनुक्रमण सुविधा यहां चालू हो गई है, जो कोरोना रोगियों के बीच ओमिक्रॉन वैरिएंट का समय पर पता लगाने में मदद करेगी। वह आईजीआईएमएस अस्पताल में पत्रकारों से बात कर रहे थे, जहां उन्होंने नई स्थापित प्रयोगशाला और 15 साल और उससे अधिक उम्र के किशोरों के लिए टीकाकरण के शुभारंभ का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में जाति सर्वेक्षण पर भाजपा की प्रतिक्रिया का इंतजार: नीतीश
नीतीश ने कहा कि भाजपा को छोड़कर बिहार में सभी पार्टियों ने राज्य में जातियों की गिनती कराने पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। हालांकि, जद (यू) नेता ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह मामले को लटकाए रखने के लिए अपने सहयोगी को दोषी नहीं ठहरा रहे थे और उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने का भरोसा था। उन्होंने कहा कि भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियां राज्य विशेष के तौर-तरीकों पर फैसला करने के लिए सर्वदलीय बैठक करने पर सहमत हो गई हैं। भाजपा के जवाब के बाद ही तारीख की घोषणा की जाएगी।

पूर्व सीएम मांझी उनकी पत्नी, बेटी, बहू सहित 18 पॉजिटिव
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के घर में 18 लोग कोरोना पीड़ित पाए गए हैं। रविवार को हुए मेडिकल जांच में पूर्व सीएम, उनकी पत्नी शांति देवी, बेटी पुष्पा मांझी, बहू दीपा मांझी, पीए गणेश पंडित सहित 18 लोग पॉजिटिव पाये गए हैं। सभी को उनके पैतृक गांव महकार में होम आइसोलेट किया गया है। मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेकुलर) के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान ने बयान जारी कर कहा है कि पिछले कुछ दिनों से पूर्व सीएम व उनके परिवार के लोग सर्दी, जुकाम और बुखार से परेशान थे। इसको लेकर पूर्व सीएम और उनके संपर्क में रहे लोगों की मेडिकल जांच कराई गई, तो मांझी, पत्नी, बेटी, बहू सहित 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेशन में महकार में रखा गया है।

तेजी से बढ़ रहे मरीज
राज्य में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। ऐसे में तेजी से फैल रहे संक्रमण पर काबू पाना पहली जरूरत है। पिछले पांच दिनों में संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। 29 दिसंबर को बिहार में जहां 77 संक्रमित मिले थे, वहीं दो जनवरी को 352 पॉजिटिव मिले। 


नालंदा में अब 168 संक्रमित 
नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को भी कोरोना के मामले सामने आए। यहां 153 सीनियर व जूनियर डॉक्टरों और एमबीबीएस छात्रों की जांच की गई थी, जिसमें से 72 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अस्पताल के अधीक्षक प्रो. डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिनों की जांच में अब तक कुल 168 मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed