फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Corona in Bihar RJD Leader Tejashwi Yadav says Bihar poised to become global Covid-19 hotspot

बिहार: तेजस्वी ने कोरोना को लेकर नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'राज्य वैश्विक कोरोना हॉटस्पॉट बनने की ओर अग्रसर'

Sun, 19 Jul 2020 08:52 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: देव कश्यप Updated Sun, 19 Jul 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
Corona in Bihar RJD Leader Tejashwi Yadav says Bihar poised to become global Covid-19 hotspot
RJD leader Tejashwi Yadav - फोटो : ANI

बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच राजनीति तेज हो गई है। कोरोना के प्रसार के बीच इसी साल बिहार में चुनाव भी होने हैं इसलिए विपक्ष किसी मुद्दे को छोड़ना नहीं चाहता है।

विज्ञापन


राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने शनिवार को कहा कि बिहार कोविड-19 महामारी का वैश्विक हॉटस्पॉट (अत्यधिक प्रभावित क्षेत्र) बनने की ओर अग्रसर है। इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार सरकार पर जांच की कम संख्या को लेकर निशाना साधा।
विज्ञापन


राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव ने कहा कि बिहार के आकार और जनसंख्या को देखते हुए प्रति दिन 30,000-35,000 नमूनों की जांच होनी चाहिए थी, लेकिन रोज केवल 10,000 नमूनों की ही जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि यदि पर्याप्त जांच किए जाएं, तो हर दिन 4,000 से 5,000 मामले सामने आएंगे और इस प्रकार राज्य कोरोना वायरस के मामले में देश में शीर्ष पर पहुंच जाएगा।


पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के न केवल राष्ट्रीय हॉटस्पॉट बनने की प्रबल संभावना है, बल्कि यह महामारी के वैश्विक हॉटस्पॉट बनने की ओर भी अग्रसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed