फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Corona in Bihar jdu mp rcp singh and jdu mla lalan paswan report coronavirus positive

Coronavirus in Bihar: बिहार में कोरोना का कहर, जेडीयू सांसद आरसीपी सिंह , विधायक ललन और पटना डीएम संक्रमित

Sun, 02 Aug 2020 09:26 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Sun, 02 Aug 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
Corona in Bihar jdu mp rcp singh and jdu mla lalan paswan report coronavirus positive
जेडीयू के राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह - फोटो : एएनआई

बिहार में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण के बीच शनिवार को पटना के जिलाधिकारी, जेडीयू के राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह और जेडीयू विधायक ललन पासवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य में अब हर दिन करीब 2000 से अधिक संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। राजधानी पटना कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। शनिवार को बिहार में एक दिन में 3,521 नए मामले सामने आए। जिससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,508 हो गई है। इस बीच खबर आई कि राज्यसभा सदस्य और जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह, जेडीयू के विधायक ललन पासवान और पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन


एम्स के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि सांसद आरसीपी सिंह को शुक्रवार देर रात भर्ती कराया गया। डीएम कुमार रवि होम क्वारंटीन में हैं। विधानसभा में अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण समिति के सभापति ललन पासवान भी होम आइसोलेशन में हैं। कोरोना के लक्षण दिखने के बाद आरसीपी सिंह ने जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि डीएम कुमार रवि को सर्दी जुकाम, कफ व बुखार की शिकायत थी। जिसके बाद उन्होंने शुक्रवार की रात जांच के लिए नमूना दिया था। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले भी रवि कुमार ने एंटीजन रैपिड किट से दो बार जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद तीसरी जांच आरटीपीसीआर से कराई गई थी।

उधर, खबर है कि पटना में राबड़ी देवी के नाम से आवंटित जिस आवास में उनका पूरा परिवार रहता है, उसके 13 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed