फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Corona In Bihar: 139 positive cases in Bihar, cases active; Corona, vaccination, covid increasing Patna

Corona In Bihar : बिहार में 139 नए मरीज मिले, अब 731 केस एक्टिव; पटना के इन इलाकों में बिना मास्क के न जाएं

Fri, 21 Apr 2023 06:40 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 21 Apr 2023 06:40 AM IST
सार

बिहार कोविड केस लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में सूबे में 139 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें सबसे अधिक पटना में 57, सहरसा में 14 और भागलपुर में 11 नए संक्रमित मरीज मिले।

विज्ञापन
Corona In Bihar: 139 positive cases in Bihar, cases active; Corona, vaccination, covid increasing Patna
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार कोविड केस लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में सूबे में 139 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें सबसे अधिक पटना में 57, सहरसा में 14 और भागलपुर में 11 नए संक्रमित मरीज मिले। पिछले 24 घंटे में 53 हजार लोगों ने कोविड टेस्ट करवाए। अब बिहार में 731 केस एक्टिव हैं। वहीं पटना में 392 केस एक्टिव हैं। 15 अप्रैल से अब तक सबसे अधिक मरीज 20 अप्रैल (गुरुवार) को ही मिले। 
विज्ञापन


सावधान पटना के इन इलाकों में है कोरोना
पटना में 392 केस एक्टिव हैं। इनमें सबसे ज्यादा मरीज जगदेवपथ, बेली रोड, राजवंशीनगर, अनीसाबाद, राजीव नगर, एपी कॉलोनी, पाटलीपुत्रा कॉलोनी, आनंदपुरी, कंकड़बाग, अजंता कॉलोनी, रामकृष्णानगर और फुलवारीशरीफ से कोरोना के मरीज मिले हैं। कई मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन


जानिए, बिहार में किस दिन कितने मरीज मिले
  • 20 अप्रैल - 139 पॉजिटिव केस
  • 19 अप्रैल - 138 पॉजिटिव केस
  • 18 अप्रैल- 135 पॉजिटिव केस
  • 17 अप्रैल - 87 पॉजिटिव केस
  • 16 अप्रैल - 137 पॉजिटिव केस 
  • 15 अप्रैल - 129 पॉजिटिव केस
  • 14 अप्रैल - 91 पॉजिटिव केस
  • 13 अप्रैल - 61 पॉजिटिव केस
  • 12 अप्रैल - 57 पॉजिटिव केस
  • 11 अप्रैल  52 पॉजिटिव केस
  • 10 अप्रैल   38 पॉजिटिव केस
  • 9 अप्रैल - 42 पॉजिटिव केस
  • 8 अप्रैल- 46 पॉजिटिव केस
  • 7 अप्रैल - 20 पॉजिटिव केस
  • 6 अप्रैल - 17 पॉजिटिव केस
  • 5 अप्रैल - 21 पॉजिटिव केस
  • 4 अप्रैल - 07 पॉजिटिव केस
  • 3 अप्रैल - 12 पॉजिटिव केस
  • 2 अप्रैल - 08 पॉजिटिव केस
  • 1 अप्रैल - 09 पॉजिटिव केस
बिहार में अलर्ट जारी, मास्क पहनने की अपील
बिहार सरकार ने बढ़ते कोरोना को लेकर अलर्ट जारी किया है। बिहार सरकार लोगों से मास्क लगाने की अपील कर रही है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी कहा है। इधर, कई इलाकों में लोग अब तक मास्क नहीं लगा रहे हैं। वह लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। कई सदर अस्पताल में भी लोग बिना मास्क लगाए ही देखे जा रहे हैं। पटना जिला प्रशासन ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शहरी इलाकों में कोरोना के अधिक केस देखे जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि वह बिना मास्क लगाए घर से बिल्कुल नहीं निकले। लक्षण दिखे तो फौरन कोविड टेस्ट करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed